IPS Binita Thakur: राजस्थान कैडर की सीनियर आईपीएस अधिकारी बिनीता ठाकुर को केंद्र में बड़ी जिम्मेदारी मिली है। केंद्र सरकार ने उन्हें सीआईएसएफ की नई एडीजी नियुक्त किया है, केंद्रीय गृह मंत्रालय ने मंजूरी दे दी है। केंद्र सरकार के इस फैसले के बाद राजस्थान के मुख्य सचिव को एक पत्र भेजा गया है। जिसमें लिखा है कि आईपीएस बिनीता ठाकुर को जल्द से जल्द राजस्थान से कार्यमुक्त किया जाए ताकि वे अपने नए पद पर जॉइनिंग कर सके।