उदयपुर

विजन 2019 प्रदर्शनी ने दिखाई धरातल पर चंद्रयान-2 की विशेषता

chandrayan 2 तीन दिवसीय प्रदर्शनी प्रारम्भ
2 min read
विजन 2019 प्रदर्शनी ने दिखाई धरातल पर चंद्रयान-2 की विशेषता
विजन 2019 प्रदर्शनी ने दिखाई धरातल पर चंद्रयान-2 की विशेषता

उदयपुर. chandrayan 2 सान्सा फाउण्डेशन की ओर से मंगलवार को होटल रेजीडेंसी में आयोजित तीन दिवसीय विजन राजस्थान 2019 का आगाज हुआ। पहले ही दिन दर्शकों ने चंद्रयान-2 की विशेषताओं को नजदीक से जाना। इससे पहले कार्यक्रम की शुरुआत सांसद अर्जुनलाल मीणा ने किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सांसद मीणा ने कहा कि बच्चों में जागरूकता पैदा करने के लिए इस तरह के मेलों का आयोजन जरूरी है। इससे बच्चों में ज्ञान विज्ञान के क्षेत्र में होने वाले समाचारों की जानकारी मिलती है।
फाउंडेशन के एमएम भास्कर व आनन्दपाल ने बताया कि यह मेला बच्चों में इस बात की जागरूकता पैदा करने के लिए लगाया जाता है कि ज्ञान विज्ञान की दुनिया में देश में क्या हो रहा है। खासकर इसरो के बारे में उन्हें मेले के जरिए जानकारी दी जाती है। बच्चो को कुछ ही क्षेत्रों की जानकारी होती है जिसमे वह उनके करियर की तलाश करते है, जबकि इसरो ऐसा क्षेत्र है जहां पर रोजगार की और प्रतिभाओं को साबित करने की अपार संभावना है। बच्चों में जागरूकता के अभाव में इसकी जानकारी नहीं होती है। इस 3 दिन से मेले में बच्चों को इसी बारे में जानकारी दी जा रही है।
मेले में इसरो से आए हरीशचंद्र तिवारी ने एक ऐसे डायमीटर का प्रदर्शन किया। इसमें बहुत दूर के तारामंडल को भी देखा जा सकता है। उन्होंने चंद्रयान 2 मिशन के बारे में बच्चों को जानकारी देते हुए बताया कि किस तरह से इन मौके पर जाकर विक्रम लैंडर वहां सॉफ्ट लैंडिंग नहीं कर पाया। विक्रम की गति बहुत ज्यादा थी, जिस कारण और चांद पर सॉफ्ट लैंडिंग नहीं कर पाया। हालांकि, चन्द्रयान-2 से संपर्क लगातार कोशिश की जा रही है । यह मिशन अब तक फेल नहीं हुआ है। विक्रम अपना काम अच्छी गति से कर रहा है, जिससे शीघ्र ही संपर्क स्थापित किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि भारत 2022 तक गगनयान और लांच करेगा, जो चन्द्रयान -2 की तरह ही होगा। इसकी खास बात यह है कि इसमें तीन अंतरिक्ष यात्री अंतरिक्ष में जाएंगे। छह सात दिन तक अन्तरिक्ष में ही रहेंगे। उन अंतरिक्ष यात्रियों का प्रशिक्षण भी प्रारंभ हो गया है। खुशी की बात यह है कि तीनों अंतरिक्ष यात्री भर्ती ही होंगे।

विधायक ने किया प्रदर्शनी का अवलोकन
सांसा फाउण्डेशन के तत्वावधान में केंद्र सरकार के सभी रिसर्च एंड डवलपमेंट से जुड़े विभागों की ओर से होटल इंदर रेजीडेंसी में चल रही तीन दिवसीय विजन राजस्थान 2019 प्रदर्शनी का बुधवार को ग्रामीण विधायक फूलसिंह मीणा ने अवलोकन किया। मीणा ने इस मौके पर मक्का फसल को नुकसान पहुंचा रहे कीड़ों को ध्यान में रखकर अनुसंधान करने की आवश्यकता जताई। फाउंडेशन के एमएम भास्कर एवं आनन्दपाल ने बताया कि प्रदर्शनी में शहर के विभिन्न स्कूलों के बच्चों एवं आमजन ने हिस्सा लिया। स्कूली बच्चों की ओर आवश्यक स्टॉल लगाई गई। exibition news गुरुवार को प्रदर्शनी का अंतिम दिन होगा।

Published on:
19 Sept 2019 06:00 am