उदयपुर

शहर के नए रूट पर आज से सिटी बस की सौगात

शहर के विभिन्न क्षेत्रों में 22 किमी मार्ग पर मिलेगी सुविधा, सुखाडि़या विश्वविद्यालय के विद्यारि्र्थयों को राहत

less than 1 minute read
Jun 14, 2023
City Buses
City Buses

उदयपुर सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विसेज की ओर से बुधवार से शहर में बहुप्रतीक्षित मार्ग पर सिटी बस का संचालन प्रारंभ किया जाएगा। सिटी बस नगर निगम प्रांगण से प्रारंभ होकर गंतव्य तक पहुंचेगी।गैराज समिति अध्यक्ष मनोहर चौधरी ने बताया कि बुधवार से शहर में एक नए रूट पर सिटी बस का संचालन किया जाएगा। यह बस सेक्टर नं. 14 चुंगी नाका से स्वर्ण जयंती पार्क बायां, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र से 14, सी.ए. सर्कल, केपीटल टॉवर- सेक्टर 14. सुहालका भवन, खेडा सर्कल, सवीना चौराहा सेक्टर 9 तिराहा, वी.आई.पी. कॉलोनी, सवीना सब्जी मण्डी-हाड़ी रानी सर्कल से गुजरेगी। इसके बाद जेपी नगर सेक्टर-8, जड़ाव नर्सरी सेक्टर-8, सेक्टर-7 अण्डरपास, सेटेलाइट हाॅस्पिटल सेक्टर-6. पुलिस थाना सेक्टर-6, आकाशवाणी कॉलोनी सेक्टर-5. गुरूनानक कॉलेज सेक्टर 4. बी.एस.एन.एल रोड, नेहरू हॉस्टल सेक्टर 3. सेवाश्रम चौराहा, ठोकर चौराहा, आहड़ संग्रहालय, धुलकोट चौराहा, बोहरा गणेश चौराहा होते हुए एम.एल.एस.यू. मुख्य द्वार पहुंचेगी। यहां से बेकनी पुलिया, नागदा रेस्टोरेन्ट, केशव नगर, 100 फीट चौराहा, लेकसिटी मॉल, अशोक नगर-माया मिष्ठान, शास्त्री सर्कल, कोर्ट चौराहा, देहली गेट चौराहा, टॉउन हॉल-नगर निगम, सूरजपोल चौराहा, उदियापोल बस स्टेण्ड, सिटी रेल्वे स्टेशन, जवाहर नगर, पटेल सर्कल - ए.वी. वी.एन.एल. कार्यालय, पारस चौराहा, रोडवेज वर्कशॉप, जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय, गोवर्धन विलास गांव स्वर्ण जयंती पार्क तक चलेगी। इस रूट की दूरी 22 किमी रहेगी।

ये दिखाएंगे हरी झंडीनगर निगम महापौर एवं यूसीटीएसएल चेयरमैन गोविंद सिंह टाक, यूसीटीएसल मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं आयुक्त वासुदेव मालावत, उपमहापौर पारस सिंघवी, गैराज समिति अध्यक्ष मनोहर चौधरी आदि हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। शहर के विभिन्न क्षेत्रों में 22 किमी मार्ग पर मिलेगी सुविधा, सुखाडि़या विश्वविद्यालय के विद्यारि्र्थयों को राहत. नए रूट पर आज से सिटी बस की सौगात.

Published on:
14 Jun 2023 06:13 pm
Also Read
View All
Udaipur: भाजपा नेता से फिटनेस बिजनेस में निवेश का झांसा देकर 1.30 करोड़ रुपए ठगे, म्यूल अकाउंट धारक गिरफ्तार

Udaipur: आदिवासी बच्चों ने खुद पहाड़ काटकर बना दिया फुटबॉल का मैदान, नंगे पैर खेलकर बने राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी

राजस्थान में साइबर ठगी: RBI के फर्जी नोटिस के साथ भेज रहे APK फाइल, डाउनलोड करते ही खाली हो सकता है खाता

क्या है राजस्थान का ‘देवास-3’ और ‘देवास-4’ प्रोजेक्ट? जिसका ‘उड़नखटोले’ में बैठ सीएम भजनलाल शर्मा ने लिया जायज़ा, देखें तस्वीरें

Udaipur Parking New Rates: पर्यटन स्थलों की पार्किंग महंगी, शुल्क ढाई गुना तक बढ़ा, अब प्रति घंटे के हिसाब से होगी वसूली