
राजस्थान के सलूम्बर जिले के घाटा और लालपुरा गाँवों में एक अज्ञात बीमारी ने मासूमों की जान लेना शुरू कर दिया है। पिछले एक सप्ताह के भीतर 5 बच्चों की अचानक हुई मौतों से ग्रामीणों में भारी दहशत है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल अधिकारियों को वस्तुस्थिति स्पष्ट करने और बीमारी की रोकथाम के लिए 'वॉर-फुटिंग' पर काम करने के निर्देश दिए हैं।
लालपुरा और घाटा गाँवों में बच्चों को पहले हल्का बुखार और कमजोरी की शिकायत हुई। परिजनों ने उन्हें स्थानीय अस्पतालों और फिर उदयपुर के एमबी अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन देखते ही देखते 5 बच्चों ने दम तोड़ दिया।
मामले की गूँज जयपुर पहुंचते ही मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए। मुख्यमंत्री के आदेश पर:
स्वास्थ्य विभाग की प्रमुख शासन सचिव गायत्री राठौड़ के निर्देशानुसार, सलूम्बर के सीएमएचओ और उनकी टीम गाँवों में डेरा डाले हुए है।
जांच के दौरान स्वास्थ्य विभाग को परिजनों के विरोध का भी सामना करना पड़ा। एक मृतक मासूम के पिता ने सैंपल देने से इनकार करते हुए कहा कि उन्होंने पहले धरियावद, सलूम्बर और उदयपुर के अस्पतालों में जांच करवाई थी, लेकिन रिपोर्ट में कुछ नहीं निकला। परिजनों का आरोप है कि समय रहते सही इलाज और बीमारी की पहचान न होने के कारण उनके बच्चों की जान गई।
एसडीएम दिनेश आचार्य और बीसीएमएचओ डॉ. सिंटु कुमावत ने ग्रामीणों से अपील की है कि वे घबराएं नहीं और स्वास्थ्य विभाग का सहयोग करें।