उदयपुर

उदयपुर में इस कलक्टर ने कहा- ‘ पैसा मांगा तो भेज दूंगा जेल’

भविष्य में कभी भी सरकारी कार्यों के लिए पैसा लेने पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी तक दे दी।
2 min read
• •
Updated: 30 Jun 2018, 12:52 PM IST
collector shouted on employees udaipur
उदयपुर में इस कलक्टर ने कहा- ' पैसा मांगा तो भेज दूंगा जेल'

ऋषभदेव. ऋषभदेव के पंचायत भवन परिसर में शुक्रवार को जनसुनवाई के दौरान जिला कलक्टर विष्णु चरण मल्लिक ने साफ कह दिया कि खंभे के गड्ढे खोदने का पैसा मांगा तो जेल भेज दूंगा खेरवाड़ा विधायक नानालाल अहारी, उप जिला प्रमुख सुन्दरलाल भाणावत, सांसद अर्जुनलाल मीणा की उपस्थिति में ऋषभदेव एवं खेरवाड़ा तहसील की जनसमस्याएं सुनीं। खंभे के गड्ढे खोदने के लिए ठेकेदार की ओर से पैसा मांगने की ग्रामीणों की शिकायत पर ठेकेदार व विद्युत निगम के अधिकारियों को लताड़ा।

साथ ही कलक्टर ने जेल भेजने की बात कही। भविष्य में कभी भी सरकारी कार्यों के लिए पैसा लेने पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी तक दे दी। इस दौरान सार्वजनिक निर्माण विभाग की ओर से करोड़ों की योजना व सडक़ों की स्वीकृति की रूपरेखा प्रस्तुत की गई। वन विभाग, जलदाय विभाग ने भी नई स्वीकृतियों की रूपरेखा प्रस्तुत की व शीघ्र लागू करने की बात कही।

जिला कलक्टर ने विधायक अहारी से क्षेत्र की समस्याओ की जानकारी ली। साथ ही प्रत्येक पंचायत क्षेत्र में प्रस्तावित 100-100 हैण्डपंप की स्वीकृति की जानकारी दी। बैठक में सभी विभागों के उच्चाधिकारी सहित ऋषभदेव उपखण्ड अधिकारी शैलेष सुराणा, सरपंच रीना अहारी, प्रमुख सविता मीणा व उपसरपंच शीतल भाणावत मौजूद थे।


रक्तदान कर मनाएंगे डॉक्टर डे
उदयपुर. डॉक्टर डे एक जुलाई को धूमधाम से मनाया जाएगा। मेडिकल कोर कमेटी ने तय किया है कि इंडियन मेडिकल एसोसिएशन, मेडिकल प्रेक्टिसनर्स सोसायटी, राजस्थान मेडिकल कॉलेज टीचर्स एसोसिएशन, रेजिडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन और स्टूडेंट वेलफेयर काउंसिल की ओर से डॉक्टर डे को रक्तदान कर डॉक्टर डे मनाया जाएगा। आरडीए प्रेसिडेंट डॉ. राजवीरसिंह ने बताया कि महाराणा भूपाल हॉस्पिटल में रक्तदान किया जाएगा। साथ ही चिकित्सक अंग दान के फार्म भी भरेंगे।

Published on: