उदयपुर

सिटी रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की सुविधा को लेकर हो रहे निर्माण कार्य

दिव्यांगों का रखा जा रहा ध्यान
less than 1 minute read
सिटी रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की सुविधा को लेकर हो रहे निर्माण कार्य
सिटी रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की सुविधा को लेकर हो रहे निर्माण कार्य

उदयपुर. सुविधाएं, स्वच्छता आदि को लेकर गत दिनों देशभर के रेलवे स्टेशनों की रैंकिंग जारी की गई। इसमें स्वच्छता में हमारा सिटी स्टेशन देश भर में आठवें स्थान पर रहा, वहीं अपनी तरह के अन्य स्टेशनों की तुलना में यात्री सुविधा और आय को लेकर हम दूसरे स्टशान पर रहे। वर्तमान में स्टेशन पर चल रहे कार्यों को देखें तो आने वाले समय में सिटी रेलवे स्टेशन पहले नंबर पर भी स्थान बना सकता है।स्टेशन पर वर्तमान में तेजी से विकास कार्य किए जा रहे हैं। इनमें यात्री सुविधाओं का भी ध्यान रखा जा रहा है। स्टेशन पर करीब 5 करोड़ रुपए के निर्माण कार्य चल रहे हैं। इनमें अलग-अलग वर्ग के यात्रियों की जरूरतों का ध्यान रखते हुए विकास कार्य करवाए जा रहे हैं।

यहां लगेंगी लिफ्ट


प्लेटफार्म के किनारों पर लगी टाइलों को हटाकर मानकों के अनुसार गुणवत्तायुक्त कोपिंस लगाए जाएंगे। ये कोपिंस सभी प्लेटफार्म पर लगाए जाएंगे। 1 नंबर, 4 और 5 नंबर प्लेटफार्म के साथ ही सैकंड इंट्री पर भी लिफ्ट लगाई जाएगी।

दिव्यांगों का रखा जा रहा ध्यान


निर्माण कार्य के दौरान दिव्यांग यात्रियों का विशेष ध्यान रखा जा रहा है। इसमें प्रत्येक प्लेटफार्म पर बनाए जाने वाले टॉयलेट से लेकर रैंप और स्टेंडर्ड ट्रेक का ध्यान दिया जा रहा है।

बाहर बनाया पोर्च


स्टेशन के बाहर पोर्च बनाया जा रहा है। इस पोर्च के बनने के बाद यात्रियों और उनको रिसीव करने आए लोगों को सुविधा होगी। बारिश और धूप से भी बचाव होगा। साथ ही स्टेशन के दोनों छोर पर हेरिटेज लुक के गेट बनाए जा रहे हैं।

Published on:
07 Oct 2019 06:14 pm