
गोगुन्दा. उदयपुर-पिंडवाडा हाइवे के गोगुन्दा में स्थित टोलनाके पर बुधवार रात टोलकर्मियों ने पर्ची कटवाने के विवाद में चालक को बुरी तरह से पीट दिया। अन्य वाहन चालकों ने उसे छुड़वाते हुए पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने टोलकर्मियों को हिरासत में लिया। ट्रेलर चालक महावीर सिंह रात को गुजरात के कांडला से कोयला भरकर चित्तौडगढ़़ जा रहा था। टोलनाके पर कर्मियों ने वाहन को ओवरलोड बताकर अतिरिक्त राशि मांगी। राशि नहीं देने पर बोलचाल हो गई। चालक ने ट्रेलर को आगे बढ़ा दिया तो टोलकर्मियों ने उसे रोकते हुए बुरी तरह से पीट दिया। अन्य वाहन चालकों ने उसे छुड़वाकर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने घायल चालक को अस्पताल पहुंचाया। थानाधिकारी भरत योगी ने बताया कि घटना के बादटोलकर्मियों को हिरासत में लिया। उनसे पूछताछ में फरार हुए टोलकर्मी शंकरसिंह द्वारा मारपीट करना सामने आया है। इसके अलावा चालक भी नशे में मिला है।
ट्रेलर चालक टोल राशि को लेकर झगड़ा कर रहा था तो जाम लग गया। मारपीट जैसा कुछ मामला नहीं है।
रविन्द्रसिंह तोमर, प्रबंधक टोल प्लाजा पार्थ वे कम्पनी