उदयपुर

कोरोना से राजस्थान के इस जिले में लगातार दूसरी मौत, 37 वर्षीय शख्स की मौत से मचा हड़कंप

जिले में कोटडा क्षेत्र की निचली सुबरी निवासी 62 वर्षीय कोरोना संक्रमित बुजुर्ग की शनिवार को मौत होने के बाद उसी दिन शाम को कोरोना संक्रमित 37 वर्षीय शख्स की भी मौत हो गई।

less than 1 minute read
Apr 03, 2023

उदयपुर. जिले में कोटडा क्षेत्र की निचली सुबरी निवासी 62 वर्षीय कोरोना संक्रमित बुजुर्ग की शनिवार को मौत होने के बाद उसी दिन शाम को कोरोना संक्रमित 37 वर्षीय शख्स की भी मौत हो गई। युवा जुनावास मावली निवासी है। सीएमएचओ डॉ शंकर बामनिया ने बताया कि यह युवा घुमन्तु जाति का है। जो डबोक के बामनिया खेत में हमाली का कार्य कर रहा था। गत 31 मार्च की रात उसके पेट में दर्द उठा और दस्त लगने व सांस नहीं ले पाने से वह परेशान हो गया।

इसके बाद उसे रात को महाराणा भूपाल हॉस्पिटल उदयपुर में भर्ती किया गया। जांच में सामने आया कि उसमें टि्रपिकल निमोनिया के लक्षण थे। इसके बाद उसकी आरटीपीसीआर जांच की गई, जिसमें वह कोरोना पोजिटिव पाया गया। शनिवार शाम करीब छह बजे उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

डॉ बामनिया ने बताया कि एक वर्ष पूर्व इसे टीबी हो गई थी, जो डॉट्स का उपचार ले रहा था। इसे एंटीकोरोना दोनों वैक्सीन लग चुकी थी। युवक की मौत के बाद मावली बीसीएमओ डॉ मनोज सिंह यादव के नेतृत्व में टीम ने सर्वे किया है, हालांकि वहां फिलहाल कोई आईएलआई का मरीज नहीं मिला है। सीएमएचओ डॉ बामनिया ने बताया कि सभी को कोरोना गाइड लाइन का पालन करना होगा। सर्दी, खांसी व जुकाम होने पर तत्काल चिकित्सक से सलाह लेकर आरटीपीसीआर जांच करवानी होगी।

Published on:
03 Apr 2023 10:56 am
Also Read
View All