उदयपुर

पीपीएल 2019 के फाइनल मुकाबले में सीपीएस ने जीता विजेता का खिताब

ppl cricket trophy 2019 बीएस स्पोट्र्स रहा उपविजेता
less than 1 minute read
udaipur
पीपीएल 2019 के फाइनल मुकाबले में सीपीएस ने जीता विजेता का खिताब

उदयपुर. cps wins udaipur ppl cricket trophy 2019 पेसिफिक विवि ( pacific University ) व वंडर सीमेंट ( WoNdEr CeMeNt ) क्रिकेट अकादमी के संयुक्त तत्वावधान में पेसिफिक स्पोट्र्स कॉम्प्लेक्स मैदान में चल रही पीपीएल ट्राफी 2019 ( PpL TrOpHy 2019) क्रिकेट प्रतियोगिता के फाइनल ( FInAl ) में सीपीएस ने चैम्पियन का खिताब जीता। अंतिम मुकाबले में सीपीएस ने बीएस स्पोट्र्स को 90 रनों से मात दी।
इससे पहले सीपीएस ( CpS) ने टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया और निर्धारित ओवर्स में 181 रन बनाए। इसमें शाहबाज खान के 56, भरतसिंह के 53 व समर्पित जोशी के 43 रनों का योगदान रहा। जवाब में बीएस स्पोट्र्स की टीम 91 रन ही बना सकी। उसकी ओर से संजय कुलदीप ने सर्वाधिक 17 रनों का योगदान दिया। उदय टोटूका ने 4 व ध्रुव परमार ने 2 विकेट लिए। शाहबाज खान को मेन ऑफ द मैच व संजय कुलदीप को वैल्युबल प्लयेर ऑफ द मैच घोषित किया गया।
इधर, मैच के समापन अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में बतौर अतिथि भारतीय क्रिकेट टीम ( BCCI ) के पूर्व खिलाड़ी मुनाफ पटेल, पेसिफिक के राहुल अग्रवाल, बलवंत शर्मा, जिला क्रिकेट संघ अध्यक्ष मनोज भटनागर, सचिव महेंद्र शर्मा, गुजरात क्रिकेट संघ के हितेश पटेल ने विजेता व उपविजेता टीमों को सम्मानित किया। सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी समर्पित जोशी, सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज शाहबाज खान, सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज कींचुक भाटी व सर्वश्रेष्ठ फिल्डर शहजान जेद को घोषित किया गया। संचालन यशवंत पालीवाल ने किया।

Published on:
19 Jul 2019 08:38 pm