उदयपुर

गरबा देखने गए युवक पर चाकूवार, आरोपी गिरफ्तार

www.patrika.com/rajasthan-news

less than 1 minute read
crime in mau
मऊ में अपराध

उदयपुर . अंबामाता थाना क्षेत्र के भीलूराणा कॉलोनी सज्जननगर में गरबा देखने गए युवक पर चाकू से हमला करने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।थानाधिकारी चेनाराम के अनुसार प्रार्थी निलेश पुत्र सीताराम ने बताया कि वह दोस्त राहुल व अविनाश के साथ गुरुवार रात को भीलू राणा कॉलोनी में गरबा देखने गया था, जहां पर मुकेश ओड़ पुत्र शांतिलाल ने अविनाश पर चाकू से हमला कर दिया। बीच-बचाव करने पर वह भाग गया। रिपोर्ट के बाद पुलिस ने आरोपी मुकेश को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को कोर्ट में पेश कर रिमाण्ड पर लिया है। बताया जा रहा है कि आरोपी पूर्व में भी हरियाली अमावस्या मेले में चाकूबाजी कर चुका है। आरोपी के अपराधी प्रवृत्ति के होने से पुलिस उससे गहन पूछताछ कर रही है।


कुएं में मिला गुमशुदा युवक का शव

वल्लभनगर. थाना क्षेत्र के नेतावल गांव स्थित कुएं से शुक्रवार को पुलिस ने गुमशुदा युवक का शव बरामद किया। क्षेत्रीय निवासी वरदा (37) पुत्र दोला गाडरी 16 अक्टूबर को घर से खेत को निकला था। घास लेने के लिए गया वरदा बीते दिनों से लापता था। इस पर वरदा के काका ने गुरुवार को थाने में गुमशुदगी रिपोर्ट दर्ज कराई थी। शुक्रवार को ग्रामीणों ने युवक का शव कुएं में पड़ा देखा। इस सूचना पर पहुंची पुलिस को युवक का कंबल झाडिय़ों में पड़ा मिला। प्राथमिक पड़ताल में सामने आया कि पैर फिसलने से युवक कुएं में गिरा होगा। पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंपा।

Published on:
20 Oct 2018 07:57 pm