उदयपुर

बलात्कार का झूठा मामला दर्ज करवाने पर दम्पती पर केस दर्ज

www.patrika.com/rajasthan-news
less than 1 minute read
crime in mau
मऊ में अपराध

उदयपुर . अम्बामाता थाने में एक दम्पती के विरुद्ध बलात्कार का झूठा प्रकरण दर्ज करवाकर ब्लेकमैल करना का मामला दर्ज किया गया।सीसारमा निवासी छत्रपति पुत्र रामचन्द्र नागदा ने हर्षनगर अम्बामाता निवासी पुष्पा व उसके पति छगनलाल तेली के विरुद्ध अवैध राशि हड़पने व बलात्कार का झूठे प्रकरण दर्ज करवाकर ब्लेकमैल करने का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज करवाया। बताया कि आरोपियों ने परिवादी के विरुद्ध थाने में अलग-अलग तारीखों में बलात्कार के आरोप लगाते हुए चार से पांच बार पुलिस को रिपोर्ट दी। पुलिस ने लोकेशन, घटनास्थल की तस्दीक व अन्य सभी साक्ष्यों के आधार पर हर बार मामला झूठा माना। 12 नवम्बर को आरोपी छगनलाल तेली के हिरासत अवधि के दौरान उसकी पत्नी पुष्पा ने परिवादी के घर गई और उसकी पत्नी व भाई को बताया कि उसका परिवादी से कोई संबंध नहीं है। परिजनों ने इसकी भी वीडियो बनाकर पुलिस के सुपुर्द किया। परेशान पीडि़त ने इसकी जानकारी एसपी को दी, एसपी के आदेश पर आरोपी पति पत्नी के विरुद्ध मामला दर्ज करने के आदेश दिए।

Published on:
23 Nov 2018 05:47 pm