उदयपुर

डॉ. सक्का ने बनाया सबसे छोटा स्वर्ण टेबल टेनिस सेट, रिकॉर्ड दर्ज

लेंस की मदद से देखे जाने वाले इस सेट में 4 गुना 3 मिलीमीटर का टेनिस टेबल, दो मिलीमीटर के दो रॉकेट और आधा मिलीमीटर की टेनिस बॉल शामिल हैं।

less than 1 minute read
Apr 21, 2026
source patrika photo

शंघाई स्थित विश्व के सबसे बड़े टेबल टेनिस संग्रहालय को भेंट करने का मानस

उदयपुर @ पत्रिका. स्वर्ण शिल्पी और 121 विश्व रिकॉर्ड होल्डर डॉ. इकबाल सक्का ने विश्व टेबल टेनिस दिवस के 100 वर्ष पूरे होने के अवसर पर एक नया विश्व रिकॉर्ड बनाया है। 23 तारीख को होप इंटरनेशनल वर्ल्ड रिकॉर्ड बुक में दर्ज यह कीर्तिमान चने की दाल के बराबर विश्व के सबसे छोटे सोने के टेबल टेनिस सेट के निर्माण से संबंधित है।

लेंस की मदद से देखे जाने वाले इस सेट में 4 गुना 3 मिलीमीटर का टेनिस टेबल, दो मिलीमीटर के दो रॉकेट और आधा मिलीमीटर की टेनिस बॉल शामिल हैं। इन सूक्ष्म कलाकृतियों का कुल वजन मात्र 200 मिलीग्राम है। इसे बनाने में 56 घंटे का समय लगा है। इस उपलब्धि के संयोजक डॉ. सक्का ने बताया कि वह जल्द ही इसे को भारत सरकार की ओर से चीन के शंघाई शहर स्थित विश्व के सबसे बड़े टेबल टेनिस संग्रहालय को भेंट करेंगे। इसके लिए उन्होंने प्रधानमंत्री और खेल मंत्री को पत्र लिखकर अवगत कराया है।

Published on:
21 Apr 2026 05:36 pm
Also Read
View All