
source patrika imege
उदयपुर. सुखेर थाना पुलिस ने आईपीएल मैचों पर ऑनलाइन सट्टा लगाते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से तीन मोबाइल फोन, लाखों रुपये के लेन-देन का हिसाब और करीब 62,500 रुपये नकद बरामद किए हैं।
पुलिस के अनुसार एसआई देवीलाल, एएसआई नारायण सिंह सहित टीम गश्त पर थी, तभी स्पेशल टीम प्रभारी विक्रम सिंह से सूचना मिली कि नाकोड़ा विहार प्लानिंग क्षेत्र में एक स्कॉर्पियो में ऑनलाइन गेमिंग व सट्टेबाजी का काम किया जा रहा है। सूचना पर टीम भीलों का बेदला स्थित मौके पर पहुंची, जहां दो व्यक्ति वाहन के बोनट पर मोबाइल देखकर सट्टा लगाते मिले। पुलिस ने दोनों को मौके पर ही पकड़ लिया।पूछताछ में आरोपियों ने अपने नाम राजनगर निवासी मयंक चपलोत और अलीगढ़ हाल भुवाणा निवासी अभिषेक कुमार बताया। दोनों तीन गेमिंग साइट्स अलग-अलग आईडी से क्रिकेट सट्टा चला रहे थे। इसके लिए ‘रॉकी’ नामक व्यक्ति से आईडी और पासवर्ड लेकर अन्य लोगों को सट्टा खिलाया जा रहा था। पुलिस ने आरोपियों से सट्टे का लिखित हिसाब, तीन मोबाइल फोन और 62,500 रुपये नकद बरामद किए। दोनों आरोपी पुलिस से बचने के लिए लगातार स्थान बदलकर सट्टा संचालित कर रहे थे। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Published on:
20 Apr 2026 06:09 pm
बड़ी खबरें
View Allउदयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
