21 अप्रैल 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

निर्माणाधीन टंकी का मचान ढहा, 2 घंटे ऊपर ही अटका रहा मजदूर

यहां काम कर रहे दो मजदूर घायल हो गए, वहीं एक मजदूर ऊपर ही अटका रह गया। उसे राहत दलों ने रेस्क्यू किया।

less than 1 minute read
Google source verification
कालाभाटा-पुरोहितों की मादड़ी में राजकीय बालिका विद्यालय के सामने बन रही पानी की टंकी का बड़ा हिस्सा अचानक टूटकर गिर गया। हादसे से अफरा-तफरी मच गई।

source patrika photo

राहत दल ने हाइड्रोलिक लिफ्ट से उतारा

उदयपुर. कालाभाटा-पुरोहितों की मादड़ी में राजकीय बालिका विद्यालय के सामने बन रही पानी की टंकी का बड़ा हिस्सा अचानक टूटकर गिर गया। हादसे से अफरा-तफरी मच गई। यहां काम कर रहे दो मजदूर घायल हो गए, वहीं एक मजदूर ऊपर ही अटका रह गया। उसे राहत दलों ने रेस्क्यू किया।

यह हादसा सोमवार दोपहर में हुआ। टंकी का निर्माण कार्य जलदाय विभाग के ठेकेदार सरिता कंस्ट्रक्शन जोधपुर फर्म की ओर से किया जा रहा था। सोमवार दोपहर मजदूर काम कर रहे थे, तब ही अचानक बड़ा हिस्सा गिर गया। मलबे की चपेट में आने से मजदूर महेंद्र नायक और दिनेश घायल हो गए, जिन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। वहीं राकेश नायक टंकी के ऊपरी हिस्से पर अटक गया। ऊंचाई ज्यादा होने से वह उतर नहीं पाया। सूचना पर अग्निशमन केंद्र की टीम पहुंची। मुख्य अग्निशमन अधिकारी बाबूलाल चौधरी, सहायक अग्निशमन अधिकारी नवदीप सिंह बग्गा के निर्देशन में टीम ने रेस्क्यू शुरू किया। हाइड्रोलिक प्लेटफार्म का इस्तेमाल किया। कार्रवाई करीब दो घंटे तक चली। दमकलकर्मियों ने हाइड्रोलिक लिफ्ट से मजदूर राकेश को सुरक्षित उतार लिया।