उदयपुर

उदयपुर के इस जंगल में मिला गुजरात से गायब हुए आदमी का 45 दिन पुराना शव, ब‍िना बताए न‍िकल गया था घर से तब से तलाश रहे थे परिजन

बुधवार देर रात कवेल के रीछ बेरिस्तान जंगलों में एक व्यक्ति का सड़ा-गला कंकाल मिला। पहचान गुजरात के विजयनगर के व्‍‍‍‍‍यक्‍ित केे रूप मेें हुई
2 min read
Jun 01, 2018
deadbody found
उदयपुर के इस जंगल में मिला गुजरात से गायब हुए आदमी का 45 दिन पुराना शव, ब‍िना बताए न‍िकल गया था घर से तब से तलाश रहे थे परिजन

फलासिया. पानरवा थानांतर्गत कवेल के जंगलों में करीब 45 दिन पुराना शव जंगल में पड़ा मिला। पुलिस ने झाड़ोल अस्पताल में मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों को सौंपा। पानरवा थानाधिकारी मानसिंह ने बताया कि बुधवार देर रात कवेल के रीछ बेरिस्तान जंगलों में एक व्यक्ति का सड़ा-गला कंकाल मिला। सूचना पर गुरुवार सुबह पानरवा पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। पहचान गुजरात के विजयनगर थानांतर्गत अजयपुर निवासी दीताराम गरासिया (41) के रूप में हुई। अमराराम गरासिया ने अपने गुमशुदा भाई के रूप में शिनाख्त की। परिजनों ने बताया कि मृतक तीन बच्चों का पिता थे। वे 45 दिन पहले बिना बताए घर से निकल गए थे। तब से वे उन्‍हें तलाश रहे थे। शव म‍िलने की खबर से घर में कोहराम मच गया।

READ MORE : बेशकीमती भूखंडों को हड़पने के लिए उदयपुर में दलालोंं ने खरीदे ताम्रपत्र, करोड़ों का सौदा भी कर डाला और फिर..

कुएं में काम करने उतरते समय गिरने से दो श्रमिकों की मौत

-भीण्डर के खानातलाब गांव की घटना

भीण्डर . भीण्डर थानान्र्तगत खातातलाब गांव में गुरुवार सुबह करीब 11 बजे कुएं में काम करने उतरते समय दो मजदूरों की गिरने से मौत हो गई। थानाधिकारी रणजीतसिंह चौहान ने बताया कि खानातलाब निवासी लोगर लाल पुत्र लिम्बाराम गांव में स्थित कुएं को गहरा करने का काम करवा रहा था। गुरुवार को छह मजदूर कुएं के अंदर से पत्थर निकालने के लिए उतरे। शंकरलाल व हकमा कुएं में उतर गए। इसके बाद आलूखेड़ा निवासी पप्पू (22) पुत्र बाबरु रावत व खेराखेत निवासी बाबरु(60) पुत्र भज्जा रावत रस्सी के सहारे नीचे उतर रहे थे। इस दौरान एक मजदूर का संतुलन बिगडऩे से दोनों मजदूर अंदर जा गिरे। कुआं करीब 90 फीट गहरा होने से दोनों पत्थरों पर जा गिरे। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंच दोनों के शवों का बाहर निकाला। पुलिस ने शव भीण्डर चिकित्सालय लाकर पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंपे।

Published on:
01 Jun 2018 01:29 pm