अजमेर में मूूूूसलाधार बारिश Heavy Rain In Ajmer के वीडियाेे वायरल होते रहे तो लोग अफसोस करते रहे कि उदयपुर में बार‍िश Rain In Udaipur क्‍यों नहीं हो रही
उदयपुर. राजस्थान के कई जिलों में इन दिनों मूसलाधार बारिश heavy rain in Rajasthan का दौर जारी है। पहले सीकर Sikar में जमकर मानूसनी बारिश हुई तो वहां संकट ही पैदा हो गया। जयपुर Jaipur , कोटा, जोधपुर Jodhpur में भी अच्छी बारिश हुुुुई और फिर गुरूवार को अजमेर heavy rain in ajmer में तो सारे रिकॉर्ड ही टूट गए। जबकि उदयपुर अब भी बारिश Rain in udaipur तरस रहा है। शहरवासियों में दिनभर अजमेर की बारिश चर्चा का विषय रही तो वहीं सीकर, कोटा यहां तक कि राजसमंद Rajsamand में भी बारिश हो जाने से लोग अब झीलों की झोली भरने की आस लगाए हुए हैं। अजमेर में मूूूूसलाधार बारिश के वीडिया वायरल होते रहे तो लोग अफसोस करते रहे कि उदयपुर में बारिश क्यों नहीं हो रही जबकि मौसम विभाग IMD की भविष्यवाणी भी गलत साबित हो रही है।
वहीं, बारिश के लिए तरह-तरह के टोने-टोटके भी करने में लगे हुए हैं। कोई इंद्र देवता को प्रसन्न करने के लिए दाल-बाटी, चूरमे का भोग लगा रहा है तो कोई मेंढक-मेंढकी की शादी रचा रहा है। इतना ही नहीं सावन के महीने में शिवजी को भी प्रसन्न करने के जतन िकिए जा रहे हैं। मंदिरों में शिविलिंग को पानी में डुुुुबो कर रखा जा रहा है ताकि अच्छी बारिश हो और झीलों में पानी आ जाए। इन दिनों पानी के अभाव में उदयपुर की प्रसिद्ध झीलें सूख रही हैं। ऐसे में लोग बारिश के लिए प्रार्थना करने में लगे हैं। अब इंद्रदेव कब उदयपुर पर मेहरबान होते हैं, ये देखना है।