उदयपुर

नवदीक्षित देवांश मुनि की हुई बड़ी दीक्षा

आसपास के गांवों से सैकड़ों श्रावक -श्राविकाएं रही मौजूद
less than 1 minute read
Dec 13, 2019
नवदीक्षित देवांश मुनि की हुई बड़ी दीक्षा
नवदीक्षित देवांश मुनि की हुई बड़ी दीक्षा

मावली (निप्र). कस्बे में सदर बाजार स्थित जैन स्थानक में गुरुवार सुबह 9 बजे बड़ी संख्या में श्रावक-श्राविकाओं की मौजूदगी में नवदीक्षित देवांश मुनि की बड़ी दीक्षा का कार्यक्रम हुआ।
समाज के गौरव गोखरू ने बताया कि श्रमण संघीय मंत्री कमल मुनि कमलेश आदि ठाणा 5, साध्वी राजमती आदि ठाणा 3, साध्वी पारस कुंवर आदि ठाणा 3, साध्वी मनीषा आदि ठाणा 3, साध्वी कनकप्रभा मसा आदि ठाणा 4 के सान्निध्य में नवदीक्षित देवांश मुनि ने दीक्षा ली। कार्यक्रम में फतहनगर, सनवाड़, वल्लभनगर, घासा, पलाना, सिन्दू, थामला, नाथद्वारा सहित आसपास के दर्जनों गांवों से सैकड़ों श्रावक -श्राविकाओं ने हिस्सा लिया।


आर्यिका सुप्रकाशमति आज करेंगी मगवास में प्रवेश

फलासिया . आर्यिका सुप्रकाशमति माताजी ससंघ कोल्यारी से शुक्रवार सुबह मगवास के लिए विहार करेंगी।सुप्रकाशमति माताजी ससंघ का गुरुवार शाम को कोल्यारी से विहार हो गया, वे रात्रि विश्राम किरट स्कूल में करेंगी। विहार के दौरान कोल्यारी समाज के अध्यक्ष डाडमचंद जैन, मोहित धन्नावत, लव वागडिय़ा, सतीश जैन, प्रदीप जैन सहित समाजजन मौजूद रहे। शुक्रवार सुबह 8 बजे उनका मगवास में मंगल प्रवेश होगा। सुप्रकाश ज्योति मंच के राष्ट्रीय संयोजक ओमप्रकाश गोदावत ने बताया कि मगवास में पारसनाथ जिनेंद्र महाअर्चना और स्वामी वात्सल्य का आयोजन होगा।

Published on:
13 Dec 2019 01:24 am