उदयपुर

IMD ने अभी-अभी जारी किया कई जिलों में Double Alert, 20-21 जनवरी को बेहाल करेगा मौसम

Double Alert: उदयपुर में पिछले कुछ दिनों से सर्दी से राहत के बाद एक बार फिर शीतलहर का असर दिखने लगा है। गुरुवार को सुबह हल्का कोहरा छाया रहा। वहीं, दोपहर में जहां कुछ दिन से गर्मी का प्रभाव दिख रहा था, वहीं फिर से सर्दी का प्रभाव दिखा।

less than 1 minute read
Jan 19, 2024

IMD Weather Update: उदयपुर में पिछले कुछ दिनों से सर्दी से राहत के बाद एक बार फिर शीतलहर का असर दिखने लगा है। गुरुवार को सुबह हल्का कोहरा छाया रहा। वहीं, दोपहर में जहां कुछ दिन से गर्मी का प्रभाव दिख रहा था, वहीं फिर से सर्दी का प्रभाव दिखा। लोग धूप में बैठे रहे। घरों के अंदर दोपहर में भी गलन बनी रही। शाम को हल्का कोहरा छाया रहा। इधर, रात तक सर्दी के तेवर अधिक बढ़ गए।

मौसम विभाग की मानें तो कुछ दिन सर्दी और कोहरे का प्रभाव दिखेगा। कई जिलों के लिए कोहरे और घने कोहरे का अलर्ट जारी किया गया है। जयपुर मौसम विज्ञान केंद्र ने 21 जनवरी तक कई जिलों के लिए ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया है। इसमें अति शीत दिन, अति घना कोहरा का (ऑरेंज अलर्ट) अलर्ट जारी किया है तो कुछ जगहों के लिए घने कोहरे का यलो अलर्ट जारी किया गया है।

20-21 जनवरी को बेहाल करेगा मौसम
20 जनवरी का डबल अलर्ट जारी करते हुए मौसम विभाग ने अलवर, भरतपुर, धौलपुर, झुंझुनूं, करौली, चूरू, हनुमानगढ़ और श्री गंगानगर में ऑरेंज अलर्ट जारी किया। वहीं येलो अलर्ट जारी करते हुए दौसा, जयपुर, सवाईमाधोपुर, सीकर, टोंक और बीकानेर में शीतलहर का अलर्ट जारी किया है।
21 जनवरी के लिए 11 जिलों में शीतलहर, शीतदिन और घने कोहरे का अलर्ट जारी करते हुए। अलवर, भरतपुर, धौलपुर, झुंझुनूं, सवाईमाधोपुर, करौली, सीकर, बीकानेर, चूरू, हनुमानगढ़ और श्री गंगानगर में अलर्ट दिया है।

Also Read
View All