उदयपुर

शिक्षा विभागीय कर्मचारी समिति में घमासान, महासचिव ने इस कारण से दिया इस्तीफा

समिति में अध्यक्ष महासचिव के बीच चल रही खींचतान इस्तीफे तक पहुंच
less than 1 minute read
• •
Updated: 19 Jul 2019, 1:27 PM IST
e-content in education
e-content in education

उदयपुर. शिक्षा विभागीय कर्मचारी समिति में अध्यक्ष महासचिव के बीच चल रही खींचतान इस्तीफे तक पहुंच गई है। गुरूवार को महासचिव संजय जैन ने जिलाध्यक्ष मनोज कुमार की मनमर्जी से परेशान होकर संगठन की दुर्गति के आरोप लगाते हुए इस्तीफा दे दिया। जैन ने बताया कि कर्मचारी समिति में चल रही उठापटक संगठन के हित में नजर नहीं आ रही थी और अध्यक्ष दूसरे पदाधिकारियों के साथ दोहरा बर्ताव कर रहे हैंं उससे आहत होकर इस्तीफा दिया है। जैन ने राजस्थान राज्य कर्मचारी महासंघ के जिलाध्यक्ष दीपलाल पालीवाल को इस्तीफा भेजने के साथ समिति की कार्यकारिणी भंग कर जल्द चुनाव कराने की मांग की है।

इनका कहना-

महासचिव से विवाद जैसी कोई बात नहीं है। उनसे दूसरे कर्मचारी खफा है जिस पर उन्होंने यह कदम उठाया और महासंघ अध्यक्ष को इस्तीफा भेजा है।

मनोज कुमार, जिलाध्यक्ष, शिक्षा विभागीय कर्मचारी समिति

Updated on:
19 Jul 2019, 1:27 PM IST
Published on: