उदयपुर

गरीब को बगैर कनेक्शन के थमाया बिजली बिल

electricity bills दीनदयाल उपाध्याय योजना के तहत आवेदन का मामला
less than 1 minute read
electricity bills
electricity bills

उदयपुर/ लूणदा. electricity bills 'अंधेर नगरी चौपट राजाÓ की कहावत यहां विद्युत निगम में चरितार्थ हो रही है। बगैर कनेक्शन के गरीब महिला ( poor female ) को बिजली बिल ( electricity bills ) थमाने के मामले में तो ऐसा कहना लाजमी भी है। निगम तंत्र के जिम्मेदारों की खामियों से नाहरपुरा गांव की अमरी बाई की चिंताएं बढ़ गई, जब बिन बिजली उपभोग निगम ने उसके नाम का बिल जारी कर दिया। समस्या को लेकर वह बीते कई दिनों से निगम कार्यालय ( nigam office ) के चक्कर काट रही है। हर अधिकारी से मिलकर पीड़ा बता रही है कि उसके घर में अंधेरा पसरा पड़ा है और निगम उसे बिजली का बिल थमा रहा है। गौरतलब है कि अमरी बाई ने कुटीर ( Kutir ) ज्योति योजना के तहत निगम में आवेदन किया था। इसके तहत उसे कनेक्शन की सुविधा मिलनी थी, लेकिन निगम के ओहदेदारों ने दस्तावेज में उसके कनेक्शन को पूरा होना बता दिया, जबकि मौके पर उसके घर तक बिजली का तार ही नहीं पहुंचा है। उसके घर के आस-पास कोई बिजली पोल भी नहीं है। पीडि़ता की शिकायत पर खुद पत्रिका संवाददाता ने उसके घर जाकर मौका पड़ताल ( on the spot ) की तो हकीकत में कोई बिजली कनेक्शन उसे नहीं दिया गया है।

जानकारी में नहीं
उम्मीद है कि कनेक्शन दीनदयाल उपाध्याय योजना ( pandit dindayal upadhyay scheme ) के तहत हुआ होगा, लेकिन बिन कनेक्शन उसे बिजली बिल कैसे जारी हुआ। ये अभी जानकारी में नहीं है। पता कर ही बता सकूंगा।
राहुल शैसरिया, कनिष्ठ अभियंता, अमरपुरा जागीर एवीवीएनएल ( avvnl )

Published on:
29 Jul 2019 06:00 am