उदयपुर

लडक़ी को छेड़ा तो भीड़ ने ऐसा किया युवक का हाल, उतर गई सारी मनचली, वीडियो वायरल

www.patrika.com/rajasthan-news/
2 min read
• •
Updated: 23 Jul 2018, 10:31 AM IST
fight

उदयपुर। सुप्रीम कोर्ट ने भले ही भीड़ तंत्र द्वारा कानून हाथ मे लेने पर रोक लगा दी हो, लेकिन ऐसी घटनाएं रुकने का नाम नही ले रही। उदयपुर के उदियापोल चौराहे पर एक ऐसी ही घटना का वीडियो वायरल हुआ जिसमें मनचले युवक की जनता ने धुनाई कर दी।

लडक़ी के साथ कर रहा था छेड़छाड़
दरअसल यह युवक एक लडक़ी के साथ छेड़छाड़ कर रहा था। जिसका लडक़ी ने विरोध किया तो मौके पर भीड़ जमा हो गयी। भीड़ के मौजूद लोगों ने युवक की धुनाई कर दी और लडक़ी से पिटवाने के लिए भी उकसाते रहे। हालांकि मौके पर मौजूद कुछ युवक मारपीट करने से रोक रहे थे और पुलिस को बुलाने की नसीहत दे रहे थे लेकिन दूसरे लोग मानने को तैयार नही थे।

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
काफी देर चले इस घटनाक्रम के बाद युवक को छोड़ा गया। सोशल मीडिया पर यह वीडियो वायरल हुआ तो युवक की करतूत और भीड़तंत्र का गुस्सा सबके सामने आया। यह पहला मामला नहीं है जब जनता ने कानून हाथ में लेकर इस तरह की घटना को अंजाम दिया हो। पहले भी कई जगहों पर लोगों ने सरेआम इस तरह मारपीट की है।

वहीं इधर दूसरी बेटी ने किया ये कमाल...
अगर आप में प्रतिभा व हुनर है तो कोई भी आपको अपनी मंजिल पाने से रोक नहीं सकता है। यही साबित कर दिखाया है कुसुम पालीवाल ने। दिल्ली में 19 जुलाई को डेलीवुड की ओर से आयोजित मिस्टर एंड मिस इंडिया 2018 प्रतियोगिता में उदयपुर की कुसुम पालीवाल ने ना केवल मिस राजस्थान का खिताब जीता बल्कि मिस इंडिया की टॉप 5 फाइनलिस्ट में भी जगह बनाई। इसके अलावा कुसुम परफेक्ट मॉडलिंग फेस सब टाइटल की विनर भी रहीं।

कुमकुम, लाजवंती और एक माइथोलॉजिकल सीरियल में निभाया किरदार
बेटी की सफलता से उत्साहित पिता हेमकांत शर्मा ने बताया कि कुसुम को शुरू से ही मॉडलिंग फील्ड में जाने का शौक था। वह एमकॉम कर दो साल पूर्व मुंबई चली गई। यहां वह अपने बलबूते पर ही अपनी पहचान बनाने की कोशिश कर रही है। उसने कुमकुम, लाजवंती और एक माइथोलॉजिकल सीरियल में भी किरदार निभाया है। इसके अलावा वह मॉडलिंग भी करती है।

Updated on:
23 Jul 2018, 10:31 AM IST
Published on: