उदयपुर

दीपावली पर ट्रेन में सफर करने जा रहे हैं तो खुश हो जाइए…रेलवे ने दी है ये सौगात…

www.patrika.com/rajasthan-news
2 min read
Oct 30, 2018
indian railway
indian railway

धीरेंद्र जोशी/उदयपुर. रेलवे प्रशासन द्वारा दीपावली पर्व पर अतिरिक्त यात्री यातायात को देखते हुए यात्रियों की सुविधा के लिए रेलगाडिय़ों में डिब्बों की अस्थाई बढ़ोतरी की जा रही है।
उत्तर-पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी तरुण जैन ने बताया कि गाड़ी संख्या 12981/12982, दिल्ली सराय-उदयपुर-दिल्ली सराय चेतक एक्सप्रेस में दिल्ली सराय से 03 से 15 नवंबर तक एवं उदयपुर से 4 से 16 नवंबर तक 01 द्वितीय शयनयान श्रेणी डिब्बे की अस्थाई बढ़ोतरी की गई है। इस बढ़ोतरी से इस गाड़ी के मार्ग के मुख्यत: गुडग़ांव, रेवाड़ी, फुलेरा, अजमेर, भीलवाड़ा चित्तौडग़ढ़ एवं अन्य स्टेशनों के यात्रियों को शयनयान श्रेणी की 72 बर्थ अधिक उपलब्ध होंगी।

इसी प्रकार गाडी संख्या 12991/12992, उदयपुर-जयपुर-उदयपुर एक्सप्रेस में 30 अक्टूबर से 11 नवंबर तक 02 द्वितीय साधरण श्रेणी डिब्बों की अस्थाई बढ़ोतरी की गई है। इस बढ़ोतरी से इस गाड़ी के मार्ग के मुख्यत: अजमेर, भीलवाड़ा, चित्तौडग़ढ़ एवं अन्य स्टेशनों के यात्रियों को प्रत्येक फेरे में द्वितीय साधारण श्रेणी के 02 डिब्बें अधिक उपलब्ध होंगे।
गाड़ी संख्या 59603/59604, मदार जंक्शन-उदयपुर-मदार जंक्शन सवारी गाड़ी में मदार जं. से 30 अक्टूबर से 11 नवंबर तक एवं उदयपुर से 31 अक्टूबर से 12 नवंबर तक 01 द्वितीय साधरण श्रेणी डिब्बे की अस्थाई बढ़ोतरी की गई है। इस बढ़ोतरी से इस गाड़ी के मार्ग के मुख्यत: अजमेर, भीलवाड़ा, चित्तौडग़ढ़ एवं अन्य स्टेशनों के यात्रियों को प्रत्येक फेरे में द्वितीय साधरण श्रेणी का 01 डिब्बा अधिक उपलब्ध होगा।

गाडी संख्या 59606/59605, उदयपुर-चित्तौडग़ढ़-उदयपुर सवारी गाड़ी में उदयपुर से 30 अक्टूबर से 11 नवंबर तक एवं चित्तौडग़ढ़ से 31 अक्टूबर से 12 नवंबर तक 01 द्वितीय साधरण श्रेणी डिब्बे की अस्थाई बढ़ोतरी की गई है। इस बढ़ोतरी से इस गाड़ी के मार्ग के मुख्यत: राणाप्रतापनगर, मावली जं., कपासन, एवं अन्य स्टेशनों के यात्रियों को प्रत्येक फेरे में द्वितीय साधरण श्रेणी का 01 डिब्बा अधिक उपलब्ध होगा।

Published on:
30 Oct 2018 08:03 pm