उदयपुर

राजस्थान में सनसनीखेज घटना, अपहरण कर बेटी के सामने ही कर डाला पिता का मर्डर

राजस्थान में बेटी के सामने ही पिता काे मारने की सनसनीखेज घटना सामने आर्इ है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 28 Jun 2018, 9:37 AM IST
Udaipur Murder
राजस्थान में सनसनीखेज घटना, अपहरण कर बेटी के सामने की कर डाला पिता का मर्डर

उदयपुर। राजस्थान में बेटी के सामने ही पिता काे मारने की सनसनीखेज घटना सामने आर्इ है। घटना उदयपुर की है।

जानकारी के अनुसार, आबकारी विभाग में आेएस के पद पर कार्यरत यशवंत शर्मा अपनी बेटी काे अहमदाबाद के किसी अस्पताल से दिखाकर गुरुवार तड़के उदयपुर लाैटे थे।

उदियापोल बस स्टैंड से घर जाने के लिए आॅटाे नहीं मिला ताे बाप-बेटी एक कार में सवार हाे गए। कार में चार लाेग थे। रास्ते में जब यशवंत शर्मा काे पता चला कि कार उनके घर की जगह किसी किसी आैर रास्ते की आेर जा रही है ताे उन्हाेंने इसका विराेध किया।

इस पर कार सवार लाेगाें ने बाप-बेटी का अपहरण कर लिया आैर किसी सुनसान जगह ले गए। फिर विराेध करने पर आराेपिताें ने यशवंत शर्मा काे चाकू मार दिया। ज्यादा खून बहने से शर्मा की माैके पर ही माैत हाे गर्इ।

अज्ञात अाराेपित हत्या के बाद शव काे फेंककर महिला से पर्स आैर माेबाइल छिनकर फरार हाे गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है। हत्या के कारणाें का अभी तक खुलासा नहीं हुआ है।

मृतक यशवंत शर्मा की बेटी का ससुराल जबलपुर में है। वहां उसका एक्सीडेंट हाे गया था। वह उदयपुर आर्इ थी, जिसे दिखाने वे अहमदाबाद गए थे। वहां से लाैटने के दाैरान ही यह घटना हुर्इ।

Updated on:
28 Jun 2018, 9:37 AM IST
Published on: