उदयपुर

फेस्टिव सीजन 2024 : खरीदारी के लिए शुभ घड़ी का इंतजार है तो जान लें डेट, मुहूर्त

Shubh muhurt for shopping : इस दिन नए कामों की शुरुआत करना भी सफलतादायक रहेगा।
2 min read
• •
Updated: 11 Oct 2024, 11:01 AM IST
news shopping
file photo

उदयपुर।अगर आप भी इस फेस्टिव सीजन में अब तक खरीदारी करने के लिए शुभ मुहूर्त का इंतजार कर रहे हैं तो बता दें कि नवरात्र की अष्टमी-नवमी से दीपावली तक खरीदारी और निवेश के कई शुभ मुहूर्त एवं संयोग बन रहे हैं। इनमें प्रॉपर्टी, ज्वैलरी, गाड़ियों से लेकर इलेक्ट्रॉनिक सामान तक खरीदना शुभ होगा।

सर्वार्थसिद्धि, राजयोग, अमृतसिद्धि और रवियोग का संयोग

ज्योतिषियों के अनुसार 11 अक्टूबर से 24 अक्टूबर तक सर्वार्थसिद्धि, राजयोग, अमृतसिद्धि और रवियोग बन रहे हैं। इन शुभ संयोगों से सुख और समृद्धि बढ़ेगी। विशेष योग संयोग में गहने, नई प्रॉपर्टी की खरीद या लैट बुक कराना फायदेमंद रहेगा। इस दिन नए कामों की शुरुआत करना भी सफलतादायक रहेगा।

24 अक्टूबर को गुरु पुष्य योग है। इसमें आभूषण, गाड़ी, भूमि, भवन, गृह सामग्री फ्रिज, टीवी आदि खरीदना शुभ रहेगा। गुरू पुष्य नक्षत्र गुरुवार 24 अक्टूबर को सुबह 11:45 से शुरू होगा, जिसमें खरीदारी शुरू कर सकते हैं। अगले दिन भी दोपहर तक खरीदारी करना शुभ माना जाएगा।

29 अक्टूबर को धनतेरस का महामुहूर्त

वहीं,धनतेरस जो खरीदारी का महा मुहूर्त कहलाता है। इस बार 29 अक्टूबर को है। ऐसे में इस दिन सोने-चांदी, बर्तन, जमीन-जायदाद की खरीदारी शुभ होती है। चिकित्सक अमृतधारी भगवान धन्वन्तरि की पूजा करेंगे। इसी दिन से देवता यमराज के लिए दीपदान से दीप जलाने की शुरुआत होगी और पांच दिनों तक जलाए जाएंगे। इस दिन खरीदे गए सोने या चांदी के धातुमय पात्र अक्षय सुख देते हैं। लोग नए बर्तन या दूसरे नए सामान खरीदेंगे।

Updated on:
11 Oct 2024, 11:01 AM IST
Published on: