उदयपुर

Fifa World Cup 2018 : पहनिए नेमार, मैसी की टी-शर्ट व रिस्ट बैंड्स और कीजिए चीयर, उदयपुर में भी छाया खुमार

Fifa World Cup 2018 2018 का क्रेज लेकसिटी में, होटल-रेस्तरां में लगी बड़ी स्क्रीन, ऑनलाइन हो या ऑफलाइन हर जगह म‍ि‍ल रही वल्‍र्ड कप से जुड़ी चीजें
less than 1 minute read
Jun 19, 2018
fifa world cup 2018
FIFA WORLD CUP : सेल्फी से लेकर सोशल वल्र्ड तक फीफा का फीवर

उदयपुर . रूस में हो रहे फीफा वल्र्ड कप 2018 का खुमार पूरी दुनिया पर सिर चढकऱ बोल रहा है। भले ही इंडिया अब तक वल्र्ड कप में जगह नहीं बना पाया हो लेकिन अपनी पसंदीदा टीमों और खिलाडिय़ों को लोग चीयर करना पसंद कर रहे हैं। ये क्रेज पूरे एक महीने यानी जब तक इसका फाइनल मैच ना हो जाए तब तक बना रहेगा। उदयपुर की बात करें तो यहां भी खेलप्रेमियों में इसका क्रेज देखने को मिल रहा है। वल्र्ड कप का एक भी मैच वे मिस नहीं करना चाहते हैं, वहीं, वल्र्ड कप से जुड़ी हुई चीजें ऑनलाइन भी खूब पसंद की जा रही हैं। कई खेल प्रेमी रूस में मैच लाइव देखने की प्लानिंग कर रहे हैं तो शहर के बड़े-बड़े होटल्स में भी वल्र्ड कप मैचेज का बड़ी स्क्रीन पर प्रदर्शन किया जा रहा है ताकि यहां आने वाले पर्यटक व लोग इन मैचों का पूरा आनंद ले सकें।

Published on:
19 Jun 2018 03:22 pm