उदयपुर

जमीन पर दौड़ रही थी मौत, परिवार सोया था कुछ दूरी पर, आंख खुली तो दिखा कुछ ऐसा कि नहीं रोक पाए अपने आंसू

अचानक पशुओं की आवाज सुनकर परिवार जागा तो देखा...
2 min read
Jun 23, 2018
fire in transformer at kanore udaipur
जमीन पर दौड़ रही थी मौत, परिवार सोया था कुछ दूरी पर, आंख खुली तो दिखा कुछ ऐसा कि नहीं रोक पाए अपने आंसू

कानोड़. निकटवर्ती ग्राम पंचायत भरेव के नपानिया गांव में गुरुवार रात ट्रांसफार्मर में आग लग जाने से जमीन में करंट दौड़ गया, जिससे दो पशुओं की मौत हो गई। देर रात दो बजे रामलाल मीणा का परिवार घटनास्थल से कुछ दूरी पर सोया था।

अचानक पशुओं की आवाज सुनकर परिवार जागा तो देखा गाय व बैल ट्रांसफार्मर के पास तड़प रहे थे। परिजनों ने मदद की गुहार लगाई तो अन्य ग्रामीण मौके पर पहुंचे तब तक एक गाय व बैल की मौत हो गई। ग्रामीणों ने निगम में सूचना देकर बिजली बंद कराई। लापरवाही पर निगम के खिलाफ आक्रोश व्यक्त किया।


गनीमत रही कि कुछ दुरी पर सोए परिजनों तक करंट नहीं ंपहुंचा वरना बड़ा हादसा हो सकता था। सुचना पाकर अल सुबह सरपंच विरम मीणा मौके पर पहुंचे व निगम से पशुओं के मालिक रामलाल को मुआवजा दिलाने की मांग की। सूचना पर लसाडिय़ा थाने से हैडकांस्टेबल प्रेम सिंह मय जाप्ता पहुुंचे व मौका पर्चा बनाया। पशु चिकित्सक डॉ. उत्तम भाटी ने पोस्टमार्टम कर रिपोर्ट बनाई।

READ MORE: सोए परिवार पर हमला, तीन घायल


खेरवाड़ा. निकटवर्ती पडियाकाड़ में गुरुवार देर रात्रि को घर के बाहर सोते परिवार पर जानलेवा हमले में 3 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पडियाकाड़ निवासी 55 वर्षीय गौतम पुत्र कुरा मीणा अपने घर के बाहर आंगन में पत्नी एवं पुत्र के साथ सो रहा था। रात्रि करीब 1 बजे अज्ञात हमलावर वहां आ धमके एवं सोते हुए परिवार पर हमला बोल दिया, जिससे गौतम, उसकी पत्नी व पुत्र गंभीर घायल हो गए। पड़ोसियों ने घटना की सूचना पुलिस को सूचना दी। घायलों को उदयपुर अस्पताल पहुंचाया गया। खेरवाड़ा थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Published on:
23 Jun 2018 11:48 am