उदयपुर

video : कांग्रेस प्रत्‍याशी गिरिजा व्‍यास ने कहा, कटारिया नाकाम गृहमंत्री साबित हुए

www.patrika.com/rajasthan-news
less than 1 minute read
Dec 05, 2018
girija vyas press conference
video : कांग्रेस प्रत्‍याशी गिरिजा व्‍यास ने कहा, कटारिया नाकाम गृहमंत्री साबित हुए

उदयपुर. Rajasthan Assembly Election 2018 के प्रचार के अंतिम दिन उदयपुर शहर कांग्रेस प्रत्‍याशी डॉ. ग‍िर‍िजा व्‍यास ने कहा क‍ि कटारिया नाकाम गृहमंत्री साबित हुए। उनके कार्यकाल में अपराध बढ़़े़े। भाजपा ने जातिवाद को हावी किया लेकिन मेवाड़ की धरती सदभावना की धरती है।

डॉ. व्‍यास ने कहा क‍ि कच्‍ची बस्तियों में जो स्‍कूल खोले गए थे, वे बंद कर द‍िए गए हैं। जिनको देखकर बहुत दुख होता है क‍ि अब बच्‍चे स्‍कूल नहीं जा पाते हैं। शहर में भी अश‍िक्षा का वातावरण बढ़़ रहा है। शहर की ट्रैफिक व्‍यवस्‍था आपने देखी है, उससे भी बहुत नुकसान हो रहा है। विकास की दृृष्टि से हमने बात की थी, झील संरक्षण, आयड़ का विकास, यातायात व्‍यवस्‍था, फ्लाई ओवर जो हमारे समय बना था, उसके बाद बना नहीं, स्‍मार्ट सिटी का क्‍या रूप हाेेेगा, इसके लिए हम कला, संस्‍क़ति, पर्यटन और इसकी ऐतिहासिकता जो महत्‍वपूर्ण है, इसके साथ इसे हैरिटेज सिटी के अंतर्गत लेंगे। कांग्रेस की प्रतिबद्धता में बी-2 श्रेेेेणी और हाईकोर्ट बैंच प्रमुखता से शामिल रहेगा। इसके अलावा प्राथमिकताओं में शुद्ध पेयजल उपलब्‍ध कराना, देवास को पूरा करना, झीलाेें की सुरक्षा करना रहेगा।

Published on:
05 Dec 2018 05:00 pm