उदयपुर

Confirm Train Ticket : उदयपुर से गुवाहाटी के लिए ट्रेन, 28 जून तक 5 फेरे करेगी

Indian Railway : भारतीय रेलवे ने गर्मी की छुट्टियों में अतिरिक्त यात्रीभार को ध्यान में रखते हुए उदयपुर से गुवाहाटी के लिए स्पेशल ट्रेन शुरू की है। ट्रेन 28 जून तक पांच फेरे करेगी।

less than 1 minute read
हाइड्रोजन ट्रेन का इस साल के अंत तक होगा ट्रायल

Indian Railway : भारतीय रेलवे ने गर्मी की छुट्टियों में अतिरिक्त यात्रीभार को ध्यान में रखते हुए उदयपुर से गुवाहाटी के लिए स्पेशल ट्रेन शुरू की है। ट्रेन 28 जून तक पांच फेरे करेगी। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण ने बताया कि गाड़ी संख्या 05616, गुवाहाटी-उदयपुर सिटी स्पेशल ट्रेन 28 मई को शुरू हुई, जो 25 जून तक 5 ट्रिप करेगी।

गुवाहाटी से प्रत्येक रविवार शाम 6.15 बजे रवाना होकर मंगलवार को दोपहर 1.05 बजे जयपुर स्टेशन और रात 9.05 बजे उदयपुर सिटी स्टेशन पहुंचेगी। इसी तरह गाड़ी संख्या 05615, उदयपुर सिटी-गुवाहाटी स्पेशल ट्रेन 31 मई को चलेगी, जो 28 जून तक 5 ट्रिप करेगी। उदयपुर सिटी स्टेशन से प्रत्येक बुधवार दोपहर 2.20 बजे रवाना होकर रात 9.35 बजे जयपुर पहुंचेगी और शुक्रवार रात 11.30 बजे गुवाहाटी पहुंचेगी।

इन स्टेशनों पर ठहराव
उदयपुर से 31 मई को चलने वाली ट्रेन राणा प्रताप नगर, मावली, चंदेरिया, भीलवाड़ा, विजयनगर, नसीराबाद, अजमेर, किशनगढ़, जयपुर, बांदीकुई, भरतपुर, आगराकैंट, ईटावा, कानपुर सेंट्रल, लखनऊ, अयोध्या, गोरखपुर, देवरिया, भटनी, सीवाना, छपरा, हाजीपुर, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, बरौनी, बेगुसराय, खगडिय़ा, कटिहार, बोरसोई, किशनगंज, न्यूजलपाईगुड़ी, दलगांव, अलीपुरद्वार, कोकराझार, न्यूबंगाईगांव, गोलपाड़ा टाउन, कामाख्या होकर गुवाहाटी पहुंचेगी।

Published on:
30 May 2023 07:06 pm
Also Read
View All