उदयपुर

हरियाळो राजस्थान अभियान: पौधरोपण को लेकर उदयपुर में छाया उत्साह

हरियाळो राजस्थान अभियान के तहत शहर में लगाए जगह- जगह पौधे
2 min read
Jul 11, 2018
haryalo rajasthan
हरियाळो राजस्थान अभियान

उदयपुर. राजस्थान पत्रिका के तत्वावधान में भारत विकास परिषद भामाशाह ने मंगलवार को हिरण मगरी सेक्टर 4 स्थित रामावि परिसर में कई वैरायटी के पौधे रोपे। साथ ही उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करते हुए ट्री गार्ड भी लगाए। अध्यक्ष डॉ. एमजी वाष्र्णेय ने बताया कि 15 दिन तक परिषद स्थापना पखवाड़ा दिवस मनाया जाएगा। बतौर अतिथि प्रांतीय पर्यावरण प्रभारी वाइके बोलिया, संस्था प्रधान कुसुम रावल एवं अन्य मौजूद थे।
इधर, उदयपुर मार्बल प्रोसेसर्स समिति सदस्यों व पदाधिकारियों की ओर से मंगलवार को टाइगर हिल स्थित प्रताप गौरव केंद्र पर प्रताप की आदमकद प्रतिमा के चारों पौधरोपण कार्य हुआ। समिति अध्यक्ष विजय गोधा ने विचार व्यक्त किए। समिति के 60 सदस्यों ने पौधरोपण में योगदान निभाते हुए हर्ष जताया। प्रभाष कुमार राजगढिय़ा, महासचिव कपिल सुराणा, उपाध्यक्ष हितेष पटेल, संयुक्त सचिव अनिल कुमार कटारिया, कोषाध्यक्ष प्रवीण कोठारी, कैलाश राजपुरोहित, मुरलीधर शर्मा सहित अन्य मौजूद थे।
लगाए 1005 पौधे
इधर, नगर विकास प्रन्यास के अधिकारियों एवं कार्मिकों ने मंगलवार को अध्यक्ष रवींद्र श्रीमाली के नेतृत्व में क्षेत्र की पहाडिय़ों में, खेलगांव के समीप स्थित मार्बल स्लरी डंपिंग यार्ड में पौधरोपण किया। कुल 80 काॢमकों ने यहां 3 घंटे के भीतर करीब 1005 पौधे लगाए। न्यास की ओर से डंपिंग यार्ड को पर्यटन स्थल के तौर पर विकसित करने के प्रयास किए जा रहे हैं। कार्यक्रम में न्यास सचिव रामनिवास मेहता, विशेषाधिकारी ओपी बनुकर, अधीक्षण अभियंता संजीव शर्मा, अधिशासी अभियंता नीरज माथुर, मुकेश जानी, अनित माथुर, तहसीलदार श्रीगोवर्धन सिंह झाला सहित अन्य कर्मचारी मौजूद थे।
भाविप प्रताप की ओर से हरियाळो राजस्थान कार्यक्रम के तहत सहेली नगर स्थित सीपीएस स्कूल के समीप पौधरोपण कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों ने भागीदारी निभाई। परिषद के मुख्य संरक्षक एसएन माहेश्वरी, अध्यक्ष रेनप्रकाश जैन, संरक्षक नरेन्द्र पोरवाल, सचिव अजेश सेठी, निर्मला जैन, दीपक जैन, सुमन जैन सहित अन्य लोगों ने भागीदारी निभाई।
स्थापना दिवस पर भाविप आजाद की ओर से चित्रकुट नगर स्थित राजकीय किशोर गृह व काबल कल्याण सुधार गृह परिसर में पौधरोपण कार्यक्रम हुआ। कार्यक्रम संयोजक डॉ. राजकुमारी भार्गव, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के अधीक्षक केके चंद्रवंशी, परिषद अध्यक्ष दीपक शर्मा के सहयोग से मौके पर करीब 50 पौधे लगाए गए। भूपेन्द्र जैन, सत्यनारायण सुथार, उमेश भार्गव, उषा सिसोदिया सहित अन्य पदाधिकारी मौके पर मौजूद थे।
महावीर इंटरनेशनल लेकसिटी एवं इंडियन फार्म फोरेस्ट्री डवलपमेंट को-ऑपरेटिव सोसायटी लि. अमरपुरा के सहयोग से 30 किमी. दूर खेरोदा के निकट अमरपुरा में एक साथ एक हजार पौध रोपी गई। क्लब अध्यक्ष गौतम राठौड़ ने बताया कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सहकारी समिति के पी पी मांडोत थे।


भाविप लेकसिटी की ओर से स्थापना दिवस की पूर्व संध्या पर पर्यावरण हमारा रक्षक है विषयक काव्य गोष्ठी का आयोजन हुआ। जिला वन अधिकारी आरके जैन ने विचार व्यक्त किए। अध्यक्षता राजश्री गांधी ने की। संरक्षक राव नरपतसिंह ने गतिविधियों की जानकारी दी, जबकि शाखा अध्यक्ष राकेश नंदावत ने स्वागत रस्म अदा की। संचालन मांगूसिंह रावत ने किया, जबकि धन्यवाद रस्म सांस्कृतिक सचिव ऋतु मारू ने की। इधर, भाविप सुभाष की ओर से शाखा सचिव राजेंद्र खोखावत की उपस्थित में हिरण मगरी सेक्टर तीन में पौधरोपण हुआ।पशु प्याऊ लगाया गया। आगे 15 जुलाई को आचार्य नानेश ध्यान केंद्र पर पौधरोपण कार्यक्रम की योजना बनाई गई। अध्यक्ष लालचंद जैन सहित अन्य उपस्थित थे।
मालवीय लोहार समाज समिति उदयपुर की ओर से मंगलवार को आयोजित चतुर्थ प्रतिभा सम्मान समारोह में विद्यार्थी प्रतिभाओं को मंच से सम्मानित किया गया। अध्यक्षता समिति अध्यक्ष भगवती लाल ने की। बतौर अतिथि ख्यालीलाल मालवीय, गणेशलाल, मांगीलाल, रामचंद्र ने संबोधित किया।

Updated on:
11 Jul 2018 04:57 pm
Published on:
11 Jul 2018 04:51 pm