उदयपुर

उदयपुर में गृहमंत्री गुलाबचंद कटारिया ने कांग्रेस पर चलाए शब्द बाण, कही ये बात

कटारिया ने उम्मीद जताई कि 29 और 30 जून को होने वाली मंडल स्तरीय बैठक में कार्यकर्ताओं की उपस्थिति सौ प्रतिशत होनी चाहिए।
2 min read
• •
Updated: 29 Jun 2018, 1:05 PM IST
Home Minister Gulabchand Kataria comment on congress udaipur
उदयपुर में गृहमंत्री गुलाबचंद कटारिया ने कांग्रेस पर चलाए शब्द बाण, कही ये बात

मुकेश हिंगड / उदयपुर . गृहमंत्री गुलाबचंद कटारिया ने कहा कि आज विकास कार्यों के लिए भूमि पूजन हम ही करते हैं और उसका लोकार्पण भी, अर्थात जो कार्य प्रारंभ करते हैं, उसे पूरा करने का दम रखते हैं। केवल पत्थर लगा कर झूठी वाहवाही लूटने का काम पूर्व की सरकारों ने ही किया। कटारिया गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जयपुर यात्रा को लेकर बुलाई गई भाजपा शहर व देहात जिला की बैठक को संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि हमारा काम ‘जो कहा, सो किया’ हमें किसी प्रकार का अभिमान नहीं होना चाहिए। प्रदेश प्रभारी हरिहर पारीक ने कहा कि हमने गरीब को गणेश मानकर उनके उत्थान के लिए जितनी भी योजनाएं बनाई, उन सब का लाभ उन्हें मिल रहा है। कटारिया ने कहा कि प्रधानमंत्री के जयपुर दौरे के बाद प्रदेश भर में जिन-जिन लोगों को केंद्र और प्रदेश की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिला, वे जब प्रधानमंत्री का उद्बोधन सुन कर एक प्रचारक के रूप में गांव-गांव, ढाणी-ढाणी जाकर पार्टी के कार्यों, नीतियों और विचारधारा का प्रचार करेंगे।

कटारिया ने उम्मीद जताई कि 29 और 30 जून को होने वाली मंडल स्तरीय बैठक में कार्यकर्ताओं की उपस्थिति सौ प्रतिशत होनी चाहिए। बैठक में शहर जिलाध्यक्ष दिनेश भट्ट, देहात जिला उपाध्यक्ष नाथूलाल जैन, जिला प्रमुख शांतिलाल मेघवाल, उप जिला प्रमुख सुंदरलाल भानावत, शहर जिला महामंत्री प्रेमसिंह शक्तावत, डॉ किरण जैन, देहात जिला महामंत्री चंद्रगुप्त सिंह चौहान, रामकृपा शर्मा, विधायक फूलसिंह मीणा, दलीचंद डांगी, प्रताप गमेती, अमृत मीणा, नानालाल अहारी, भाजपा नेता बाबूलाल खराड़ी, गणपत मेनारिया आ दि उ प स्थि त थे।

Published on: