उदयपुर

PV Sindhu Wedding Udaipur: सेलिब्रिटी वेडिंग का हॉट डेस्टिनेशन, जानें किन-किन सेलिब्रिटिज ने की थी उदयपुर में वेडिंग डेस्टिनेशन

Udaipur wedding destination लेकसिटी उदयपुर इन दिनो बॉलीवुड सितारों की पहली पसंद बना हुआ है. सभी लोग अपनी वेडिंग डेस्टिनेशन के रूप में उदयपुर को पसंद कर रहे हैं.
3 min read
• •
Updated: 4 Dec 2024, 5:10 PM IST
celebrity-wedding-

PV Sindhu Wedding Udaipur: उदयपुर। झीलों की नगरी के नाम से मशहूर उदयपुर अब रॉयल वेडिंग का हब बनता जा रहा है। यहां के ऐतिहासिक महल, झीलों की बीच फाइव स्टार होटल्स, मेहमान नवाजी हर किसी को अपनी ओर आकर्षित करती है। लेकसिटी अब सेलिब्रिटीज की भी पहली पसंद बनता जा रहा है। यहां के होटल्स कई बॉलीवुड सितारों की शादी का गवाह बने हैं। उदयपुर में अब एक और रॉयल शादी होने जा रही है। भारत की स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाली है। हैदराबाद में रहने वाले वेंकट दत्ता साई के साथ 22 दिसंबर को उदयपुर में शादी करेंगी। शादी को लेकर तैयारियां शुरू हो गई है।

हालांकि अभी यह तय नहीं हुआ है कि उदयपुर के किस होटल में शादी करेंगी। इससे पहले भी लेकसिटी में कई रॉयल वेडिंग हो चुकी हैं। फिल्मी जगत के सितारों से लेकर कई उद्योगपति और कई विदेशी मेहमानों ने भी उदयपुर को अपनी पहली पसंद चुना है। आइए जानते हैं इन सेलिब्रिटी कपल के बारे में जिन्होंने उदयपुर में डेस्टिनेशन वेडिंग प्लान की थी।

नमन नितिन मुकेश और त्रिशोना सोनी

मशहूर बॉलीवुड सिंगर नितिन मुकेश के छोटे बेटे, नमन नितिन मुकेश और त्रिशोना सोनी ने भी उदयपुर में शादी की थी। जिसमें नितिन मुकेश का पूरा परिवार और कई रिश्तेदार और दोस्त शामिल हुए थे। शादी के फंक्शन 10 से 11 नवंबर तक हुए थे।

निकिता चौधरी और ऋषभ शाह की शादी

बॉलीवुड एक्टर सनी देओल की भांजी निकिता चौधरी और ऋषभ शाह की भी शादी उदयपुर में हुई थी। इस रॉयल वेडिंग में कई बॉलीवुड स्टार्स शामिल हुए थे। शादी के फंक्शन 29 से 31 जनवरी तक हुए थे।

आयरा खान और नूपुर शिकरे की शादी

बॉलीवुड स्टार आमिर खान की बेटी आयरा खान और नूपुर शिकरे ने मुंबई में रजिस्टर्ड वेडिंग के बाद उदयपुर में रॉयल वेडिंग की थी। जिसके फंक्शन 8 से 10 जनवरी तक हुए थे।

हार्दिक पांड्या-नताशा स्टेनकोविक

हार्दिक पांड्या-नताशा स्टेनकोविक- क्रिकेटर हार्दिक पंड्या ने मॉडल और एक्ट्रेस नताशा स्टेनकोविक के साथ उदयपुर में हिंदू रीति-रिवाज से शादी की थी। हालांकि अब दोनों का तलाक हो गया है।

सांसद राघव चड्‌ढा और बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति

आम आदमी पार्टी के सांसद राघव चड्‌ढा और बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा उदयपुर में दोनों शादी की थी। राघव सजी-धजी बोट से बारात लेकर परिणीति से शादी करने के लिए पहुंचे थे। राघव-परिणीति की शादी के फंक्शन 2 दिन तक चले थे।

इन शादियों की भी हुई थी चर्चा

बता दें कि इससे पहले अभिनेता नील नितिन मुकेश ने रुक्मिणी सहाय, अभिनेत्री रवीना टंडन और अनिल थडानी और मुकेश अंबानी की बेटी ईशा की प्री-वेडिंग सेरेमनी भी उदयपुर में हुई थी।

Updated on:
4 Dec 2024, 5:10 PM IST
Published on: