उदयपुर

पति कुल्हाड़ी से वारकर सो गया, रातभर घर में पड़ा रहा पत्नी का शव

गोगुंदा थाना क्षेत्र के नाल दायमा के वास फला में रविवार देर शाम बुजुर्ग ने कुल्हाड़ी से वारकर पत्नी की हत्या कर दी। दोनों के बीच नशे की हालत में झगड़ा हुआ था।
less than 1 minute read
• •
Updated: 26 Sep 2022, 7:54 PM IST
husband killed his wife in udaipur

गोगुन्दा (उदयपुर )। गोगुंदा थाना क्षेत्र के नाल दायमा के वास फला में रविवार देर शाम बुजुर्ग ने कुल्हाड़ी से वारकर पत्नी की हत्या कर दी। दोनों के बीच नशे की हालत में झगड़ा हुआ था। पति ने बकरियां बाड़े में बांधने के लिए कहा था, जिसे अनसुना करने पर आवेश में आए पति ने कुल्हाड़ी से वार कर दिया था। इसके बाद पति सो गया और रातभर पत्नी घर में ही पड़ी रही। सुबह पत्नी नहीं उठी तो मौत का पता चला और बुजुर्ग पति भाग छूटा।

थानाधिकारी दलपत सिंह ने बताया कि आरोपी कालू उर्फ कावला लाल ने पत्नी लक्ष्मी बाई (63) की हत्या कर दी। सोमवार सुबह पड़ोसियों की सूचना पर पुलिस बल मौके पर पहुंचा। पुलिस ने शाम को आरोपी पति कालू को गिरफ्तार कर लिया।

बकरियां बांधने की बात पर झगड़ा
प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि रविवार देर शाम वह बकरियां लेकर घर लौटा था और शराब के नशे में था। उसने पत्नी को बकरियां बाड़े में बांधने के लिए कहा, लेकिन पत्नी के अनसुना करने पर उसने आवेश में आकर मारपीट की, वहीं कुल्हाड़ी से वार कर दिया था।

पचास साल पहले हुई शादी
बताया गया कि आरोपी की उम्र 65 वर्ष और मृतका की उम्र 63 वर्ष है। दोनों की शादी 50 साल पहले हुई थी। दोनों के 10 संतानें हैं। शादियां होने के बाद सभी अलग-अलग रहते हैं, जबकि बुजुर्ग पति-पत्नी घर में अकेले रहते थे। ऐसे में शव रातभर घर में पड़ा रहा, जिसका पता नहीं चला।

Updated on:
26 Sep 2022, 7:54 PM IST
Published on: