उदयपुर

राजस्थान की आइएएस परी और हरियाणा के विधायक भव्य ने लेकसिटी के इस आलीशान होटल में लिए सात फेरे

उदयपुर के होटल राफेल्स में हुई रॉयल वेडिंग, सुबह हुई पूजा तो दिन में हल्दी और मेहंदी सेरेमनी, शाम को सात फेरे
less than 1 minute read
Dec 22, 2023
bhavya_and_pari_bishnoi.jpg

हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री चौधरी भजनलाल के पौत्र और आदमपुर से बीजेपी विधायक भव्य बिश्नोई और राजस्थान निवासी आइएएस अधिकारी परी बिश्नोई लेकसिटी में शुक्रवार को विवाह के बंधन में बंध गए। इस डेस्टिनेशन वेडिंग की रस्में उदयपुर के उदयसागर िस्थत होटल राफेल्स में हुई। कई मेहमान शादी में शरीक होने उदयपुर पहुंचे।

होटल राफेल्स को खूबसूरत अंदाज में सजाया गया। सुबह से ही शादी की पूजा व अन्य रस्में शुरू हो गई थीं। दोपहर को हल्दी व मेहंदी सेरेमनी हुई। परी को हल्दी लगाते हुए परिजनों की सोशल मीडिया पर फोटो भी वायरल हुए। शाम 7 बजे बारात निकली जिसमें दूल्हे भव्य क्रीम कलर की शेरवानी और मैचिंग साफे में नजर आए। वहीं, परी लाल रंग के लहंगे में बहुत ही खूबसूरत दिखीं। रात को करीब साढ़े नौ बजे बाद फेरे हुए। वहीं, रात में ही संगीत पार्टी भी हुई।

पहला रिसेप्शन पुष्कर में 24 को

उदयपुर में शादी के बाद पहला रिसेप्शन पुष्कर में 24 दिसंबर को होगा। इसके बाद हिसार जिले के आदमपुर में 26 दिसंबर को रिसेप्शन होगा। इसमें डेढ़ लाख से ज्यादा लोगों को आमंत्रित किया है। आखिर में 27 दिसंबर को नई दिल्ली में रिसेप्शन होगा। इसमें केंद्रीय मंत्रियों, बीजेपी के कई नेताओं सहित वीआइपी मेहमान शामिल होंगे।

Updated on:
22 Dec 2023 11:47 pm
Published on:
22 Dec 2023 11:46 pm