उदयपुर

बिजली बिल की सब्सिडी लेनी है तो 15 तक जमा कराएंं ये डॉक्यूमेंट , वरना नहींं मिलेगी सब्सिडी

कृषि कनेक्शन के सभी उपभोक्ताओं की सब्सिडी अब सीधे उनके खाते में आएगी।

less than 1 minute read
May 08, 2019
farmer

उमेश मेनारिया/मेनार. कृषि कनेक्शन के सभी उपभोक्ताओं की सब्सिडी अब सीधे उनके खाते में आएगी। अजमेर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड खण्ड वल्लभनगर के एईएन मिथलेश सेढ़वाल ने बताया कि जिसके नाम पर कृषि कनेक्शन है, उसके आधार कार्ड,भामाशाह कार्ड सहित बैंक खाता पासबुक की फोटो कॉपी व बिल की प्रति 15 मई तक अपने क्षेत्र के विद्युत विभाग कार्यालय पर जमा करवानी होगी।

इसी तरह, जिस उपभोक्ता के नाम पर कनेक्शन है और वह जीवित नहीं है तो उसके लिए 50 रुपए स्टांप को नोटरी करवाकर जितने भी पुत्र हैं उनमें से एक पुत्र के आवश्यक कागजात और बाकी पुत्रों की सहमति पत्र पर साइन करवाकर जमा कराना होगा। साथ ही किसी उपभोक्ता का कनेक्शन एक से अधिक नाम से है तो उसके डीबीटी के लिए सहमति पत्र भरकर व किसी एक उपभोक्ता के डॉक्यूमेंट देने होंगे बाकी के सहमति पत्र पर हस्ताक्षर करने होंगे।

गौरतलब है कि जून महीने में कृषि बिल माफ वाला नहीं आएगा। जिन उपभोक्ताओं ने सभी कागजात और खानापूर्ति 15 मई तक करली होगी तो उस बिल की जो राशि होगी वह बिल जमा होने पर उसकी सब्सिडी उस उपभोक्ता के खाते में सीधे जाएगी अन्यथा नहीं।

ऐसे में अगर किसी उपभोक्ता के घर का बिल बकाया है तो उसे भी जून महीने से पहले भरने की कोशिश करें। अन्यथा कृषि बिल की सब्सिडी में रुकावट आ सकती है। इस बारे में विस्तृत जानकारी उपभोक्ता जीएसएस पर या अपने क्षेत्र के लाइनमैन से ले सकता है।

Published on:
08 May 2019 12:16 pm
Also Read
View All