
उदयपुर. जिले में अंतरराष्ट्रीय युवा आदान-प्रदान कार्यक्रम के तहत उदयपुर आए कीर्गिस्तान के युवा दल ने बुधवार को जावर माइंस में फुटबॉल अकादमी देखी और खिलाडिय़ों के साथ शो मैच भी खेला। जिला युवा समन्वयक पवन कुमार अमरावत ने बताया कि युवा दल को नवनिर्मित फुटबॉल एकेडमी संबंधी जानकारी जिंक के फुटबॉल प्रोजेक्ट मैनेजर मुज्जमिल, शुभम गुप्ता तथा डीएवी स्कूल प्राचार्य हरवंश सिंह, कोच सुरेश कटारिया एवं अन्य ने दी। शाम को दल ने दिल्ली के लिए कूच किया।
एमपीएयूटी में किसान जागरूकता संगोष्ठी कल
क्रॉप केयर फाउण्डेशन इंडिया के माध्यम से राजस्थान कृषि महाविद्यालय के नूतन सभागार में प्रदेश के किसानों के लिए प्रशिक्षण व जागरूकता कार्यक्रम का शुक्रवार को आयोजन होगा। क्रॉप केयर फाउण्डेशन दिल्ली के अध्यक्ष डॉ. डी श्रॉफ ने बताया कि संगोष्ठी के माध्यम से किसानों को लाभान्वित करने के साथ अन्य मामलों में बचाव संबंधित जानकारी दी जाएगी। फाउण्डेशन के विपणन प्रबंधक हरीश मेहता ने बताया कि एमपीयूएटी के सहयोग से आयोजित प्रशिक्षण के उद्घाटन सत्र में कुलपति उमाशंकर शर्मा बतौर अतिथि शामिल होंगे।