उदयपुर

सलूंबर के आबादी क्षेत्र में लेपर्ड की दस्तक, छत पर दुबककर बैठा; वन विभाग की टीम ने शुरू किया रेस्क्यू

सलूम्बर के आबादी क्षेत्र में बुधवार सुबह एक लेपर्ड घुस आया। लेपर्ड दिखने पर लोगों में दहशत फैल गई। लेपर्ड को पकड़ने के लिए अभियान शुरू किया गया है।
2 min read
Jan 22, 2025
Leopard attacks Salumbhar Udaipur

उदयपुर। सलूम्बर के नागदा बाजार में बुधवार सुबह एक लेपर्ड घुस आया। लेपर्ड दिखने पर लोगों में दहशत फैल गई। शोर मचाने पर लेपर्ड तेजी से भागा और घर की छतों पर इधर-उधर भागता रहा। लेपर्ड बाजार में ही एक घर की छत पर मौजूद है। उसे पकड़ने के लिए उदयपुर से वन विभाग की टीमें आ गई हैं। लेपर्ड को पकड़ने के लिए अभियान शुरू किया गया है। वन विभाग की टीम ने बताया कि सूचना प्राप्त होने के बाद वे मौेके पर पहुंचे। टीम ने आस-पास की ऊंची इमारतों पर चढ़कर लेपर्ड की तलाश की, ड्रोन की मदद से भी ढ़ूढ़ने की कोशिश की, लेपर्ड छिपा हुआ है। वन विभाग की टीम ने अनाउंसमेंट कर लोगों से सतर्क रहने की अपील की है और छत के दरवाजे और खिड़कियां बंद रखने को कहा है।

सुबह करीब 7 बजे बाजार में दिखा लेपर्ड

सलूंबर शहर के नागदा बाजार में आज सुबह करीब 7 बजे लेपर्ड देखा गया। वह कुछ देर तक एक घर की छत पर बैठा रहा। हालांकि, जब लोगों ने उसे देखा और शोर मचाया तो लेपर्ड वहां से भागकर दूसरे घर की छत पर चला गया। इस दौरान लोगों ने तुरंत वन विभाग को सूचना दी। लोगों ने लेपर्ड की मूवमेंट का वीडियो भी बना लिया।

सलूंबर के आस पास पहाड़ी और वन क्षेत्र

जानकारी के अनुसार सलूंबर के आस पास के पहाड़ी और वन क्षेत्र है जहां ठीकठाक संख्या में पैंथर हैं। ये पैंथर पिछले दिनों में कई बार सलूंबर के आबादी क्षेत्र में नजर आ गए हैं। हालांकि अब तक ये आबादी क्षेत्र के नजदीक वन क्षेत्र के आसपास के क्षेत्र पर ही दिखाई दिए हैं, लेकिन बुधवार को एक पैंथर सलूंबर के नागदा बाजार के एक मकान की छत पर नजर आया। क्षेत्र बच्चों की सूचना पर वन विभाग और पुलिस की टीम मौके पर पहुंचकर पैंथर की तलाश में जुट गई है। आबादी क्षेत्र में पैंथर की दस्तक से लोग घरों में दुबके हुए हैं।

Updated on:
22 Jan 2025 04:28 pm
Published on:
22 Jan 2025 04:26 pm