31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

तेंदुए का आतंक : 12 घंटे में दो बाइक सवारों पर किया हमला

एक को नोंच कर घायल किया, दूसरा हमले से बचा लेकिन, दशहत से गिर कर हुआ चोटिल, पाली जिले के देसूरी उपखंड क्षेत्र की है घटना।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

पाली

•

image

Suresh Hemnani

•

Updated: 21 Jan 2025, 8:46 PM IST

तेंदुए का आतंक : 12 घंटे में दो बाइक सवारों पर किया हमला

तेंदुए के हमले से घायल हुए दो बाइक सवार।

Pali News : पाली जिले के देसूरी उपखंड क्षेत्र में तेंदुए ने 12 घंटे के अंदर दो अलग-अलग बाइक सवारों पर हमला कर दहशत फैला दी। पहली घटना सोमवार घाणेराव भोपसिंह गुडा मार्ग पर हुई। जब तेंदुए ने बाइक पर पीछे बैठे नारायण लाल गरासिया पर हमला किया। दूसरी घटना मंगलवार सुबह इसी सड़क पर हुई। जब पैंथर ने बाइक सवार राजूराम भील के पीछे करीब 500 मीटर तक दौड़ा। तेज गति से बाइक चलाने से बाइक फिसल गई जिससे चोटिल हो गया।

ग्रामीणों के अनुसार सोमवार रात नौ बजे घाणेराव से गुडा भोपसिंह मार्ग पर दो युवक बाइक से जा रहे थे। तभी तेंदुए ने पीछे बैठे नारायण लाल पर हमला कर उसे बाइक से नीचे गिरा दिया। घायल नारायण लाल ने बताया कि गुड़ाभोपसिंह मार्ग पर तेंदुए को देखते ही उसने बाइक चला रहे रिश्तेदार को तेज चलाने को कहा, लेकिन तेंदुआ लगभग एक किलोमीटर तक पीछा करता रहा तथा बाइक पर नारायण लाल की पीठ पर पंजा मार दिया। जिससे वो गिर गया तथा जैकेट फट गया। हमले में हाथ और पीठ पर नाखून के गहरे घाव लगे। वह इतना डर गया कि अस्पताल भी मंगलवार सुबह पहुंचा। वहीं, दूसरी घटना मंगलवार सुबह हुई, जब राजूराम भील घर से निकला ही था कि एक किलोमीटर की दूरी पर रास्ते में बैठे तेंदुए ने उसका पीछा किया। राजूराम ने तेंदुए को देखते ही तेज गति से बाइक चलाने लगा। तेंदुआ उसका पीछा करता रहा। करीब आधे किलोमीटर बाद तेंदुआ पीछे रह गया, लेकिन दहशत से राजूराम गिरकर घायल हो गया। जिससे उसके सिर में चोटें आई।

बता दे कि घटनास्थल कुम्भलगढ़ वन्य अभयारण्य से सटा है। गुडा भोपसिंह व घाणेराव के बीच 5 किमी की दूरी है। यहां के ग्रामीण रोजमर्रा वस्तुओं व रोजगार एवं कृषि कार्य के लिए घाणेराव पर निर्भर है। ऐसे में लोगों की आवाजाही रहती है। तेंदुए के हमले के बाद से लोगों में ख़ौफ़ है।

वन विभाग ने लगाए ट्रैप कैमरे

वन विभाग ने मंगलवार को घटनास्थल का जायजा लेकर पैंथर के संभावित मूवमेंट को लेकर मार्ग पर ट्रैप कैमरे लगाए। रात को वन विभाग की ओर से मार्ग पर रैकी की जाएगी। पैंथर की मूवमेंट के बाद पिंजरा लगाया जाएगा।

इन्होंने कहा

पैंथर ने सोमवार रात बाइक सवार पर हमला किया। मंगलवार सुबह भी बाइक के पीछे दौड़ने की जानकारी मिली। घटनास्थल पर पिंजरा लगाया जाएगा। ट्रैप कैमरे लगाए हैं। घायल लोगों के लिए मुआवजा के लिए फाइल तैयार कर रहे हैं।

- अरविंदसिंह झाला, रेंजर देसूरी,कुम्भलगढ़ वन्य जीव अभयारण्य