
मुकेेेेश हिंंगड़/उदयपुर . लोकसभा चुनाव में पार्टी की मजबूती को लेकर भारतीय जनता पार्टी देहात ने अपने मंडल अध्यक्षों की जिम्मेदारियां बांट दी है, साथ के साथ उनको मंगलवार को फौरन उदयपुर बुलाने का संदेश भी भेजा ताकि चुनाव की व्यूहरचना उनके समक्ष रखी जाएगी। वल्लभनगर में संगठन को मजबूत करने को लेकर पार्टी ने वहां चार नए मंडल और बनाए, इसके साथ ही अब वहां सात मंडल हो गए है।
वल्लभनगर विधानसभा में भाजपा की कमजोर स्थिति को लेकर भाजपा संगठन चिंतित था, पिछले चुनाव और इस चुनाव में भी भाजपा का तीसरा स्थान रहा, भाजपा ने वहां संगठन को मजबूत करने के लिए यह कदम उठाया है, वहां पार्टी ने भींडर, कानोड़ व कुराबड़ मंडल थे जिनको विभाजित कर पार्टी ने वहां चार मंडल और बना दिए है। पार्टी ने वल्लभनगर, हींता, मेनार, केरेश्वर नाम से नए मण्डल बनाए है, देहात अध्यक्ष भंवर सिंह पंवार ने बताया कि पार्टी ने वल्लभनगर की भौगोलिक स्थिति को देखते हुए मंडल बनाए है। पंवार ने बाद में मण्डल अध्यक्षों के नामों की भी घोषणा कर दी, उन्होंने नवनिर्वाचित मण्डल अध्यक्षों को मंगलवार प्रात: 9.30 बजे पार्टी कार्यालय में परिचयात्मक बैठक में भाग लेने को कहा।
इनको दी मंडलों की जिम्मेदारियां
मंडल.... अध्यक्ष
गोगुन्दा .... दयालाल चौधरी
सायरा .... सुमेरसिंह राणावत
नांदेशमा.... लक्ष्मणसिंह झाला
देवला.... कल्लाराम गरासिया
झाड़ोल.... संजय मेहता
कोटड़ा.... निर्मल गरासिया
मामेर .... टुडाराम खेर
फलासिया.... रतनलाल गुर्जर
ओगणा.... मदनलाल शर्मा
कनबई.... धूलेश्वर वसोहर
खेरवाड़ा.... विमल कोठारी
बावलवाड़ा.... नवलसिंह राजपूत
ऋषभदेव....कुबाराम मीणा
ऋषभदेव ग्रामीण....देवीलाल मीणा
सेमारी.... राजेन्द्र कुमार कलाल
सलूंबर छप्पन.... रामेश्वर जोशी
सलूंबर मेवल.... केवाराम पटेल
सलूंबर नगर.... लव व्यास
जयसंमद-अमरपुरा.... देवीलाल पटेल
सराड़ा.... मणिशंकर शर्मा
मल्लाड़ा.... रमेश सिंघवी
लसाडिय़ा.... फतहसिंह झाला
भबराना .... नाथूसिंह चौहान
वल्लभनगर.... लालूराम गायरी
भीण्डर.... सुरेश कंठालिया
कुराबड़.... कालूलाल लौहार
कानोड़ .... भगवती शर्मा
मेनार .... लक्ष्मीलाल मेनारिया
हींता .... छगन डांगी
केरेश्वर .... विजयसिंह खेड़ी
डबोक .... जवानसिंह राणावत
घासा .... गणेशलाल कुम्हार
मावली .... रोशन सुथार
फतहनगर .... महेश सोनी