Wife Died After Husband Death: परिवार के सदस्यों के साथ-साथ स्थानीय लोगों में शोक की लहर छा गई। बाद में पुत्र ने अपने माता-पिता का अंतिम संस्कार किया।
Real Life Unique Love Story: उदयपुर के झाड़ोल उपखंड क्षेत्र के बदराणा गांव में एक अटूट प्रेम की कहानी देखने को मिली। विवाह के समय साथ जीने मरने की कसम खाकर जिंदगी के लगभग 56 साल एक साथ बिताने वाले पति-पत्नी की अर्थियां एक साथ उठी। दोनों के बीच इतना अटूट प्रेम था कि पति की मौत के कुछ घंटों बाद ही वियोग का दर्द सहन न कर पाने के कारण पत्नी ने प्राण त्याग दिए।
मामला उपखंड क्षेत्र के बदराणा गांव से जुड़ा है। जहां बुधवार देर शाम सुखलाल लोहार (74) ने प्राण त्याग दिए। उनकी पत्नी राधा बाई (70) के लिए पल असहनीय थे। अपने पति के वियोग का दर्द सहन न कर पाने के कारण कुछ ही घंटों बाद राधा देवी भी प्राण त्याग दिए। इस घटना से हर कोई स्तब्ध और गमगीन हो गया।
वहीं परिवार के सदस्यों के साथ-साथ स्थानीय लोगों में शोक की लहर छा गई। बाद में पुत्र मन्नालाल लोहार (52) ने अपने माता-पिता का अंतिम संस्कार बदराणा के मुक्तिधाम में किया। इस अनोखे और मार्मिक पल को देखने गांव के सैकड़ों लोग अंतिम संस्कार में शामिल हुए।