
source patrika photo
फतहनगर थाना पुलिस की कार्रवाई
उदयपुर. फतहनगर थाना पुलिस ने तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। तस्कर लग्जरी कार से आए और नाकाबंदी तोड़कर भागने लगे। पुलिस ने कार का टायर फोड़कर गाड़ी को तो रोक दिया, लेकिन तस्कर मौके से भाग गए। पुलिस ने 455.230 किलोग्राम डोडा चूरा जब्त किया है।
थानाधिकारी चन्द्रशेखर किलानिया ने बताया कि तस्करी की सूचना पर फलीचड़ा बस स्टैंड पर नाकाबंदी की गई। इस दौरान काले रंग की स्कॉर्पियो गाड़ी आईं संदेह होने पर उसे रुकने का इशारा किया, लेकिन चालक ने नाकाबंदी तोड़ दी और भागने लगा। पुलिस ने पीछा किया और गाड़ी के टायर फोड़ दिए। ऐसे में गाड़ी आगे नहीं बढ़ पाई तो चालक गाड़ी को कच्चे रास्ते में छोड़कर भाग गया। तलाशी में वाहन से 23 कट्टों में भरा 455.230 किलो डोडा चूरा बरामद हुआ। पुलिस ने वाहन सहित मादक पदार्थ जब्त कर एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज किया है।
इधर, फरार आरोपी गिरफ्तार
इसी क्रम में घासा थाना पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करी के मामले में एक साल से फरार आरोपी कनोरा रठाजणा प्रतापगढ़ निवासी नासिर खान को गिरफ्तार किया है। आरोपी फतहनगर थाने के एनडीपीएस एक्ट के प्रकरण में वांछित था। उससे पूछताछ जारी है।
Updated on:
06 Apr 2026 05:31 pm
Published on:
06 Apr 2026 05:31 pm
