
source patrika photo
समाज सेवा के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय, निस्वार्थ एवं सतत योगदान के लिए प्रदान किया
उदयपुर. दिल्ली स्थित कॉन्स्टीट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया में आयोजित भव्य समारोह में उदयपुर निवासी एवं भाजपा आपदा राहत विभाग राजस्थान के प्रदेश संयोजक डॉ. जिनेंद्र शास्त्री को “सेलिब्रेशन ऑफ सोशियोक्रेसी” राष्ट्रीय सम्मान से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें समाज सेवा के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय, निस्वार्थ एवं सतत योगदान के लिए प्रदान किया गया।
डॉ. शास्त्री ने निजी संसाधनों से 60 हजार से अधिक जरूरतमंद बच्चों को चप्पल उपलब्ध कराया, विभिन्न त्योहारों रक्षाबंधन, दीपावली एवं होली पर 2 हजार बालिकाओं को निःशुल्क वस्त्र वितरण किया, गोसेवा तथा कोरोना काल में मानव सेवा के साथ जीव दया के कई कार्य किए। यह उनके समर्पण को दर्शाते हैं। इसके अतिरिक्त उन्होंने दुर्घटनाओं में मृत व्यक्तियों के परिजनों को 7 करोड़ रुपए से अधिक का मुआवजा दिलाने में सहयोग किया तथा 3 हजार से अधिक जरूरतमंद बच्चों को छात्रवृत्ति उपलब्ध कराकर उनकी शिक्षा का मार्ग प्रशस्त किया।
यह सम्मान पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. सत्यपाल सिंह, आईसीसीआर की हिंदी पत्रिका ‘गगनांचल’ के संपादक रवि शंकर, सभ्यता अध्ययन केंद्र के सह-निदेशक डॉ. विवेक भटनागर, एम्स के चेयरमैन गुरुप्रसाद हुण्डेकर एवं समाजसेवी दीपिका रेड्डी के करकमलों द्वारा प्रदान किया गया। समारोह में देशभर से 33 विशिष्ट व्यक्तियों को विभिन्न श्रेणियों में सम्मानित किया गया, जिनमें राजस्थान से तीन व्यक्तियों का चयन हुआ।
Updated on:
06 Apr 2026 08:22 pm
Published on:
06 Apr 2026 08:22 pm
