उदयपुर

Maha shivaratri 2019 : यदि कुंडली में कालसर्प दोष हैै तो शिवरात्रि के द‍िन जरूर करें ये काम…

महाशिवरात्रि पर होगा चार प्रहर का पूजन
2 min read
Mar 02, 2019
Mahashivratri
Mahashivratri

प्रमोद सोनी/उदयपुर. फाल्गुन कृष्ण त्रयोदशी सोमवार को महाशिवरात्रि श्रद्धा से मनाई जाएगी। इस मौके पर शिवालयों में विशेष अनुष्ठान होंगे। पर्व को लेकर शहर के शिव मंदिरों में तैयारियां शुरू हो गई है।

शास्त्रों के अनुसार इस दिन शिव-पार्वती का विवाह हुआ था इस लिए शिवरात्रि के लिए कहा जाता है महाशिवरात्रि पर्व के दिन शिव का पूजन चार प्रहर में करना श्रेष्ठ होता है। मान्यता है कि जिसको पितृ या कालसर्प दोष होता है, वह इस दिन भगवान शिव की पूजन कर इससे मुक्ति पा सकते हैं। पंं. जगदीश दिवाकर के अनुसार महाशिवरात्रि के दिन चारों प्रहर की पूजा का समय इस प्रकार रहेगा। सोमवार शाम 6.36 से रात्रि 9.41 तक प्रथम प्रहर की पूजा और रात्रि 9.41 से 12.46 रात्रि तक द्वितीय प्रहर की पूजा एवं रात्रि 12.46 से 3.51 तक तृतीय प्रहर की पूजा एवं 3.51 से लेकर मंगलवार सुबह 6.51 तक चतुर्थ प्रहर की पूजा रहेगी।

पर्व को लेकर तैयारी बैठक
महाशिवरात्रि महोत्सव समिति की बैठक शुक्रवार को मंदिर प्रन्यास के अध्यक्ष तेजसिंह सरूपरिया की अध्यक्षता में महाकालेश्वर मंदिर में हुई जिसमें पर्व पर विभिन्न कार्यक्रमों तथा व्यवस्था पर विचार-विमर्श कर निर्णय किए गए।

महोत्सव समिति ने विभिन्न समितियों का गठन किया जिनके सदस्यों ने व्यवस्था को लेकर अपनी-अपनी रूपरेखा प्रस्तुत की। इस पर रविवार तक अन्तिम निर्णय किया जाएगा। सचिव चन्द्रशेखर दाधीच ने बताया कि मंदिर परिसर के पूर्वी द्वार के पास प्रस्तावित भोलेनाथ की गुफा निर्माण का कार्य प्रारंभ किया जा चुका है। रूद्र सेना के सहयोग से महिलाओं एवं पुरुषों के लिए पृथक-पृथक दर्शन व्यवस्था की जाएगी। शिवरात्रि पर पूरे मंदिर परिसर को आकर्षक विद्युत साज-सज्जा की गई।
प्रचार-प्रसार समिति के गोपाल लोहार व रवि नंदवाना, महिला मण्डल की आभा आमेटा, दीक्षा भार्गव व प्रेमलता लोहार, वित्त समिति के योगेश गिरि गोस्वामी, महिम दशोरा, ओम सोनी, कार्यक्रम संयोजक पन्नालाल कटारिया, शंकर कुमावत, पुरुषोत्तम जीनगर, ललित जैन आदि कार्यकर्ताओं को विभिन्न कार्य की जिम्मेदारी दी। बैठक में रमाकान्त अजारिया, सुनील भट्ट, भूपेन्द्र पालीवाल, भंवरलाल बाबेल, देवेन्द्र जावलिया, विनोद शर्मा, महिपाल शर्मा, शंकर कुमावत, पन्नालाल कटारिया, ललित जैन, पुरूषोत्तम जीनगर सहित न्यास के पदाधिकारी उपस्थित थे।

किशनपोल स्थित सोमेश्वर महादेव मंदिर में महाशिवरात्रि पर्व धूमधाम से मनाया जाएगा। पुजारी रमेशचंद्र शर्मा ने बताया कि इस अवसर पर मंदिर में भजन संध्या होगी।

Published on:
02 Mar 2019 01:53 pm