उदयपुर

Udaipur: 1 करोड़ 51 लाख नोटों से हुआ राजस्थान के गणपति बप्पा का भव्य श्रृंगार, महाराष्ट्र के कलाकारों ने 4 दिन में तैयार की झांकी

Udaipur Cha Raja Ganpati: गणपति महोत्सव के तहत बापू बाजार में लगे उदयपुर चा राजा गणपति के दरबार में मंगलवार का दिन खास रहा। स्वास्तिक विनायक गणपति मित्र मंडल ने गणपति को एक करोड़ 51 लाख की आंगी धराई।
2 min read
• •
Updated: 3 Sep 2025, 3:02 PM IST
फोटोः पत्रिका

1.5 Crore Rupees Gajanan Decoration: उदयपुर शहर के बापू बाजार में लगे 'उदयपुर चा राजा गणपति' के दरबार में मंगलवार को 1 करोड़ 51 लाख के नोटों से भव्य श्रृंगार झांकी सजाई गई। महाराष्ट्र के 8 कलाकारों ने 4 दिन की मेहनत से यह झांकी तैयार की। श्रृंगार में गणपति के साथ पूरा दरबार नोटों से सजा नजर आया। इस अवसर पर गणपति के भव्य दर्शन के लिए हजारों श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। यह राशि मंडल के 30 कार्यकर्ताओं ने एकत्र की थी।

फोटोः पत्रिका
  • 58,201 कुल नोट से श्रृंगार
  • 21,101 नोट 500 के शामिल
  • 11,000 नोट 200 के थे श्रृंगार में
  • 21,000 नोट 100 के शामिल
  • 5,100 नोट 50-50 के भी

गणपति महोत्सव के तहत बापू बाजार में लगे उदयपुर चा राजा गणपति के दरबार में मंगलवार का दिन खास रहा। स्वास्तिक विनायक गणपति मित्र मंडल ने गणपति को एक करोड़ 51 लाख की आंगी धराई। रात 10 बजे दर्शन खुले तो बापू बाजार में लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। एसपी योगेश गोयल ने आरती की। इस दौरान स्वस्तिक विनायक गणपति मित्र मंडल अध्यक्ष वैभव अग्रवाल, संदीप मंगरोरा, जय कुरड़िया, मनीष बंदवाल, रौनक कनोजिया, मोहित बंदवाल और आकाश कंठालिया मौजूद रहे।

फोटोः प्रमोद सोनी (पत्रिका)

इंतजार करते रहे लोगः

सुबह आठ बजे श्रृंगार शुरू हुआ और महाराष्ट्र से आई टीम को श्रृंगार पूरा करने में रात साढ़े नौ बज गए। इस दौरान लोग इंतजार करते रहे ताकि गणपति की पहली झलक कैद कर पाएं।

फोटोः प्रमोद सोनी (पत्रिका)

प्रतिमा में ही 41 लाख के नोटः गणपति के श्रृंगार में कुल डेढ़ करोड़ रुपए लगे, इनमें से 41 लाख रुपए के नोट सिर्फ गणपति प्रतिमा में लगे। बाकी की सज्जा मंच पर की गई।

आज होगा खाटू श्याम का श्रृंगारः मंडल के पदाधिकारियों ने बताया कि बुधवार को यहां खाटू श्याम का श्रृंगार धराया जाएगा।

Updated on:
3 Sep 2025, 3:02 PM IST
Published on: