10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

उदयपुर: मूर्ति विसर्जन के लिए गई 18 साल की निशा का एनिकट में मिला शव, परिजनों ने जताया प्रेम-प्रसंग का शक

उदयपुर के झाड़ोल क्षेत्र में साड़ोल माताजी एनिकट में 18 वर्षीय निशा कुमारी का शव मिला। वह मंगलवार को मूर्ति विसर्जन के लिए गई थी, लेकिन घर नहीं लौटी। गुरुवार को परिजनों ने शव की पहचान की। पुलिस ने शव मोर्चरी में रखवाया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

उदयपुर

•

image

Arvind Rao

•

Updated: 22 Oct 2026, 3:14 PM IST

udaipur woman body found

एनिकट में मिला महिला का शव (पत्रिका फोटो)

उदयपुर: झाड़ोल थाना क्षेत्र में साड़ोल माताजी एनिकट में गुरुवार सुबह एक युवती का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतका की पहचान 18 वर्षीय निशा कुमारी पुत्री सूरजमल डामोर के रूप में हुई है। युवती मंगलवार को शांडोल माता मंदिर के पास मूर्ति विसर्जन के लिए गई थी, लेकिन इसके बाद घर वापस नहीं लौटी। परिजनों ने उसकी तलाश की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिल पाई थी।

मंगलवार को मूर्ति विसर्जन के लिए गई थी युवती

जानकारी के अनुसार, निशा कुमारी मंगलवार को शांडोल माता मंदिर के पास माता की मूर्ति विसर्जन के लिए गई थी। इसके बाद वह घर नहीं लौटी। युवती के वापस नहीं आने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। उन्होंने आसपास के क्षेत्रों में भी पता किया, लेकिन निशा का कोई सुराग नहीं मिला। ऐसे में परिवार के लोग उसकी तलाश में जुटे रहे।

एनिकट में शव मिलने की सूचना पर पहुंचे परिजन

गुरुवार सुबह परिजनों को सूचना मिली कि साड़ोल माताजी एनिकट में एक युवती का शव पानी में उतराता हुआ मिला है। इस पर उन्हें आशंका हुई कि शव उनकी बेटी निशा का हो सकता है। सूचना मिलने के बाद परिजन मौके पर पहुंचे, जहां उन्होंने शव की पहचान निशा कुमारी के रूप में की।

पुलिस ने शव मोर्चरी में रखवाया

घटना की सूचना मिलने पर झाड़ोल थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को एनिकट से बाहर निकलवाया और झाड़ोल उप जिला चिकित्सालय की मोर्चरी में रखवाया। युवती की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसका पता लगाने के लिए पुलिस मामले की जांच कर रही है।

प्रेम-प्रसंग की आशंका जताई

मामले में परिजनों ने प्रेम-प्रसंग की आशंका जताते हुए थाने में रिपोर्ट दी है। हालांकि, युवती की मौत के वास्तविक कारणों और घटना से जुड़ी परिस्थितियों को लेकर अभी स्थिति स्पष्ट नहीं हुई है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच में जुटी है।