उदयपुर

मक्का-मदीना जाने वाले देशभर के हजयात्रियों को सऊदी सरकार ने दिया तगड़ा झटका, राजस्थान के यात्री भी होंगे प्रभावित

30 हजार यात्रियों ने भरे ग्रीन कैटेगिरी में आवेदन, केवल 12 हजार सीटों को ही किया कंफर्म
2 min read
• •
Updated: 20 Jun 2018, 3:34 PM IST
haj yatra
मक्का-मदीना जाने वाले देशभर के हजयात्रियों को सऊदी सरकार ने दिया तगड़ा झटका, राजस्थान के यात्री भी होंगे प्रभावित

मो. इल‍ियास/उदयपुर. मक्का-मदीना जाने वाले देशभर के हजयात्रियों को सऊदी सरकार ने इस बार तगड़ा झटका दिया है। मक्का स्थित हरम शरीफ के पास चल रहे निर्माण की वजह से ग्रीन कैटेगरी की 12 हजार सीटों को ही कंफर्म किया जबकि देशभर में 30 हजार यात्रियों ने इस कैटेगरी में पैसे जमा करवाए थे। सऊदी सरकार के फरमान के बाद सेंट्रल हज कमेटी ने सभी राज्यों में परिपत्र जारी ग्रीन कैटेगरी के आवेदकों से कैटेगरी बदलकर अजीजिया करने के लिए कहा है। शिफ्ट नहीं होने की स्थिति में 10 हजार सीटों के लिए कुर्रा निकाला जाएगा। कुर्रे में जिस आवेदका का नाम आएगा, वही ग्रीन कैटेगरी में शामिल होगा। राजस्थान में भी 70 प्रतिशत हजयात्री प्रभावित होंगे। इससे कई हजयात्र‍ियों काेे न‍िराशा का सामना करना पड़ सकता है।
राजस्थान स्टेट हज कमेटी के अधिशासी अधिकारी डॉ. महमूद अली खान ने बताया कि ग्रीन कैटेगरी से अजीजिया करने वाले यात्रियों की बची रकम वापस कर दी जाएगी। ग्रीन कैटेगरी के अन्तर्गत यात्रियों को हरम शरीफ के पास इमारत में रुकवाया जाता है।

हज यात्रियों का टीकाकरण तय
उदयपुर. राजस्थान स्टेट हज कमेटी की ओर से हज- 2018 यात्रा पर जाने वाले उदयपुर, राजसमंद, बांसवाड़ा, डूंगरपुर के यात्रियों का टीकाकरण एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम 7 जुलाई की सुबह 10 बजे छीपा जमातखाना मस्जिद आयड़ में होगा। जिला हज संयोजक जहिरुद्दीन सक्का ने बताया कि स्टेट हज कमेटी चेयरमैन अमीन पठान, यूआइटी चेयरमैन रवींद्र श्रीमाली, महापौर चंद्रसिंह कोठारी, हज ट्रेनर नबीअली गौरी, डॉ. फारूख हुसैन यहां मौजूद रहेंगे।

हजयात्रा का ब्योरा
- देशभर से हजयात्री - करीब 1.30 लाख
- राजस्थान के हजयात्री - 5961
- ग्रीन कैटेगरी के यात्री - 70 प्रतिशत
- उदयपुर संभाग से हज यात्री - 292
- ग्रीन कैटेगरी में शामिल - 154
- अजीजा कैटेगरी में शामिल - 138
- राजस्थान से पहली फ्लाइट - 2 अगस्त जयपुर से

Published on: