उदयपुर

video: उदयपुर में सिरफ‍िरे का हंगामा, पुलिस पर किया चाकू से हमला, पहले भी कर चुका है पुलिस के साथ ऐसा

उदयपुर. कलेक्टरी परिसर में बुधवार दोपहर एक आरोपी ने पुलिसकर्मियों पर जलता हुआ कपड़ा फेंका व हमले का प्रयास किया।

2 min read
Jan 03, 2018
man attack on police udaipur collector

उदयपुर . कलेक्ट्रेट मेंं बुधवार को उस समय हड़कंप मच गया जब एक सिरफिरा हाथ में पेट्रोल की बोतल और मिर्च पाउडर उड़ाता हुआ कलेक्ट्रेट में घुस अया। पुलिस ने उसे रोकने की कोशिश की तो उसने हंगामा करना शुरू कर दिया। उसकी जेब से दो चाकू भी बरामद हुए हैं।

डिप्टी भगवतसिंह हिंगड़ ने बताया कि कलेक्ट्रेट के बाहर एक धरना प्रदर्शन चल रहा था। उसके बाद राधेश्याम तेली नाम के युवक ने हाथ में पेट्रोल की बोतल और मिर्च पाउडर उछालते हुए गेट में घुसने की कोशिश की। इसको लेकर पुलिस ने उसे काबू मेंं करने की कोशिश की लेकिन वह हावी होता दिखा। उसने जेब से चाकू निकालकर पुलिसकर्मी पर हमला कर दिया जिससे देवकिशन नाम का पुलिस कांस्टेबल घायल हो गया। कड़ी मशक्कत के बाद उसे पकड़ा गया । तलाशी में उसके जेब से दो चाकू मिले। भूपालपुरा पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।

पूूूूर्व में फेंक चुका है गर्म सब्‍जी

शहर के सेलिब्रेशन मॉल के पास एक रेस्टोरेंट पर एक मामले में कार्रवाई करने गए सुखेर पुलिस थाने के दो सिपाहियों पर आरोपित ने आवेश में आकर गरम सब्जी फेंक दी थी जिससे एक सिपाही का मुंह और दूसरे का हाथ झुलस गया। बाद में रेस्टोरेंट मालिक को गिरफ्तार कर लिया गया। सुखेर पुलिस थाने के दो कांस्टेबल सीकर निवासी राकेशकुमार और राजेशकुमार सेामवार को सेलिब्रेशन मॉल के पास राधे-राधे रेस्टोरेंट मालिक के खिलाफ मुकदमा दर्ज होने पर कार्रवाई के लिए वहां गए थे। इससे गुस्साए रेस्टोरेंट मालिक पुलां निवासी राधेश्याम पुत्र लक्ष्मण साहू ने गरम सब्जी दोनों पर फेंक दी। यहीं नहीं विरोध कर भट्टी जलाकर पेट्रोल की भरी बोतल से खुद को और कांस्टेबल को जलाने की धमकी तक दे दी। बाद में उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

Updated on:
03 Jan 2018 05:29 pm
Published on:
03 Jan 2018 03:38 pm