
शंकर पटेल/ गींगला. मामला उदयपुर जिले के सलूम्बर थाना क्षेत्र का है जहां गींगला में मासूम के साथ हुए जघन्य दुष्कर्म कांड का मामला ठण्डा भ्ाी नहीं पड़़ा़ कि दूसरी छेड़़छाड़़ की घटना फिर से सामने आ गई लेकिन इस बार महिला की हिम्मत से आरोपी पुलिस की गिरफ्त में है। सलूम्बर थाना के दौलपुरा में एक विवाहिता ने बार-बार पीछा कर तंग कर रहे एक रोमियो की जमकर धुुनाई की। जानकारी के अनुसार, आरोपी का नाम शिवा पुत्र नाथू ढोली है जो सलूम्बर थाना क्षेत्र के खरका का रहने वाला है । जिस महिला को ये तंग कर रहा था वह तीन बच्चों की मां है । इसका आरोपी के गांव में ससुराल है यह कई दिनों से महिला का पीछा कर रहा था। कई बार इसके घर तक जा धमका था । साल भर पहले आरोपी शिवा इस महिला के घर मे घुसकर जबर्दस्ती बलात्कार कर चुका है। इस मामले में महिला ने अपने पति के साथ मिलकर केस दर्ज किया जिसमें इसे जेल हुई । इस बार हालांकि अभी तक इसके खिलाफ किसी ने रिपोर्ट नहींं की, कुुुछछ दिन पहले ही वह जमानत पर छूटा है तथा छूटने के बाद भी इसने इसका पीछा नही छोड़ा और रोजाना इसके पीछे ही पड़ा रहता था।
पीड़ित महिला अपने पीहर दोलपुरा ( गांवडापाल) जा रही थी,आरोपी भी उसके साथ बस में अपने एक साथी के साथ में चढ गया । महिला ने स्थिति भांपते हुए अपने पति व दोलपुरा के स्थानीय निवासियो को फोन कर दिया, जिस पर आगे खडे लोगों ने इसको पकड़़ लिया व जबरदस्त ठुकाई कर गांवडा चौकी पर सुुपुर्द कर दिया। इधर, इसका एक साथी मौके से भाग गया। फिलहाल आरोपी सलूम्बर थाना पुलिस की हिरासत में है लेकिन इस तरह महिलाओं के साथ हो रहा अत्याचार आखिर कब थमेगा ,यदि इसी तरह महिलाएंं हिम्मत दिखाएंं तो किसी भी मनचले या बदमाश की महिला को छूने की हिम्मत नहींं होगी ।