उदयपुर

उदयपुर के इस सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर बार-बार पिट रहे हैं चिकित्सक

medical department बीते 10 दिनों के दौरान लगातार दूसरा मामला, देर रात पुलिस ने कार्रवाई कर की गिरफ्तारी
less than 1 minute read
उदयपुर के इस सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर बार-बार पिट रहे हैं चिकित्सक
उदयपुर के इस सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर बार-बार पिट रहे हैं चिकित्सक

उदयपुर/ फलासिया. medical department झाड़ोल उपखण्ड की फलासिया पंचायत समिति मुख्यालय पर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में एक बार फिर तीमारदार की ओर से चिकित्सक से मारपीट का मामला सामने आया है। करीब 10 दिन पहले भी स्वास्थ्य केंद्र पर इसी तरह से चिकित्सक से मारपीट हो चुकी है।
इससे पहले प्रसव पीड़ा से परेशान गर्भवती को उसका रिश्तेदार कालू सीएचसी लेकर आया था। वहां किसी बात को लेकर कालू का चिकित्सक डॉ. प्रदीप मीणा से विवाद हो गया। बस इसी बीच दोनों में हाथापाई हो गई। रात में चिकित्सक की शिकायत पर थानाधिकारी उम्मेदीलाल ने कार्रवाई निश्चित करते हुए आरोपी तीमारदार को शांति भंग के आरोप में गिरफ्तार किया, जिसे अदालती आदेश पर बाद में जमानत पर रिहा किया गया। इससे पहले भी सीएचसी में एक एनजीओ प्रतिनिधि की ओर से चिकित्सक के साथ मारपीट की वारदात हो चुकी है।

चिकित्सकों में नाराजगी
फलासिया में झोलाछापों के विरुद्ध हुई कार्रवाई के बाद सीएचसी पर मरीज भार बढ़ गया है। अधिकांश राजकीय चिकित्सा संस्थानों में मौसमी बीमारियों के बीच मरीज भार सामान्य दिनों की अपेक्षा तीन गुना तक पहुंच गया है। दूसरी ओर स्टाफ की समस्या से जूझ रहे चिकित्सालयों में मरीजों को उपचार के नाम पर खासी परेशानियों का मुंह देखना पड़ रहा है। विपरीत परिस्थितियों के बीच स्थानीय चिकित्सकों में नाराजगी बढ़ गई है। कुछ चिकित्सकों ने घटना पर नाराजगी जताते हुए कार्य बहिष्कार की भी चेतावनी दी है। अगर, ऐसा कुछ होता है तो मरीजों को परेशानी का मुंह देखना पड़ सकता है।

देर रात मिली सूचना
घटना को लेकर देर रात फलासिया सीएचसी से चिकित्सक का मुझे फोन आया था। फलासिया थानाधिकारी की कार्रवाई में आरोपी गिरफ्तार हुआ है। राजकार्य बाधा और जातिगत प्रताडऩा का मामला दर्ज कराया है। medical department कार्य बहिष्कार जैसा कोई मामला नहीं है।
धर्मेन्द्र गरासिया, बीसीएमओ, झाड़ोल

Published on:
14 Oct 2019 06:00 am