उदयपुर

विधायक की यूडीए अधिकारियों को दो टूक- समयसीमा तय तो क्यों नहीं हो रहे काम पूरे

यूडीए कार्यालय में आयोजित बैठक में विधायक जैन ने शहर में चल रहे विभिन्न सड़क, चौराहा, अतिक्रमण हटाने और ट्रैफिक सुधार कार्यों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की। बैठक के दौरान जब अलग-अलग परियोजनाओं की स्थिति सामने रखी गई तो कई कार्य लंबे समय से अधूरे पाए गए। बैठक में अभिषेक खन्ना, हेमेन्द्र नागर, संजीव शर्मा, डॉ. अभिनव शर्मा, नीरज माथुर, हितेश सुखवाल सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
less than 1 minute read
May 08, 2026
शहर में लंबे समय से अधूरे पड़े विकास कार्यों और निर्माण परियोजनाओं में हो रही देरी को लेकर शहर विधायक ताराचंद जैन ने गुरुवार को उदयपुर विकास प्राधिकरण (यूडीए) अधिकारियों की बैठक लेकर नाराजगी जताई।
source patrika photo
देरी पर नाराज हुए विधायक - सड़क, चौराहे, अतिक्रमण और ट्रैफिक सुधार कार्यों की समीक्षा

उदयपुर. शहर में लंबे समय से अधूरे पड़े विकास कार्यों और निर्माण परियोजनाओं में हो रही देरी को लेकर शहर विधायक ताराचंद जैन ने गुरुवार को उदयपुर विकास प्राधिकरण (यूडीए) अधिकारियों की बैठक लेकर नाराजगी जताई। विधायक ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि विकास कार्यों के लिए जब समय सीमा तय है तो फिर काम समय पर पूरे क्यों नहीं हो रहे। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि अब प्रत्येक परियोजना की तय अवधि में हर हाल में पूर्णता सुनिश्चित की जाए

यूडीए कार्यालय में आयोजित बैठक में विधायक जैन ने शहर में चल रहे विभिन्न सड़क, चौराहा, अतिक्रमण हटाने और ट्रैफिक सुधार कार्यों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की। बैठक के दौरान जब अलग-अलग परियोजनाओं की स्थिति सामने रखी गई तो कई कार्य लंबे समय से अधूरे पाए गए। बैठक में अभिषेक खन्ना, हेमेन्द्र नागर, संजीव शर्मा, डॉ. अभिनव शर्मा, नीरज माथुर, हितेश सुखवाल सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

बैठक में इन प्रमुख बिंदुओं पर चर्चा

- माली कॉलोनी 100 फीट रोड से अतिक्रमण हटाने का अभियान

- पुराने अशोका ग्रीन चौराहे का कार्य इसी माह पूरा करने के निर्देश

- यूनिवर्सिटी रोड-शोभागपुरा मार्ग से कब्जे हटाने की कार्रवाई

- ठोकर चौराहे के विस्तारीकरण कार्य की समीक्षा

- नेहरू हॉस्टल रोड निर्माण सात दिन में पूरा करने की तैयारी

- ट्राइडेंट रोड का कार्य शीघ्र पूरा करने के निर्देश

---नया पर्यटन क्षेत्र बनेगा पुरोहितों का तालाब

बैठक में पुरोहितों का तालाब क्षेत्र के विकास पर भी चर्चा हुई। अधिकारियों ने बताया कि यहां सड़क निर्माण के लिए मार्किंग की जा रही है। विधायक जैन ने कहा कि यह क्षेत्र शहर का नया पर्यटन केंद्र बन सकता है, इसलिए यहां 80 फीट चौड़ी सड़क का निर्माण प्राथमिकता से किया जाए।

Published on:
08 May 2026 05:51 pm