उदयपुर

ननकाणा साहिब यात्रा का स्वागत

ननकाणा साहिब यात्रा का स्वागत
less than 1 minute read
• •
Updated: 27 Sep 2019, 1:08 PM IST
ननकाणा साहिब यात्रा का स्वागत
ननकाणा साहिब यात्रा का स्वागत

उदयपुर. गुरु नानक देव के 550वें साल प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में निकाली गई ननकाणा यात्रा गुरुवार शाम को गुरुद्वारा सचखंड दरबार पहुंची। इस दौरान मार्ग में जगह-जगह स्वागत किया गया। अहमदाबाद से रवाना होकर वलीचा बायपास होते हुए सेक्टर 14 व सेक्टर 11 गुरुद्वारे की संगत यात्रा का स्वागत गोवर्धन विलास पार्क के बाहर पुष्पवर्षा से किया गया। उसके बाद पटेल सर्कल, उदियापोल बस स्टैंड के पीछे रास्ते से होते हुए सिख कॉलोनी गुरुद्वारा पहुंची। जहां युवा सिख सेवा दल की ओर से उनको गतका करके सलामी दी गई। इसके बाद गुरुग्रन्थ साहब का गुरुद्वारे में सुखासन किया गया। शुक्रवार को सुबह गुरुग्रंथ साहिब का प्रकाश करवा कर यात्रा को सुबह 9 बजे गुरुद्वारा सचखण्ड दरबार से कोटा के लिए रवाना हुइर् इससे पूवर् गुरुद्वारा सचखण्ड दरबार में अरदास हुइर् इसके बाद गुरुग्रन्थ साहब काे रथ में बिराजित कियाा गया इसके बाद ननकाणा यात्रा काे गुरुद्वारा सचखण्ड दरबार से कोटा के लिए रवाना हुइर्

Published on: